बिहार विधानसभा चुनाव 2025: कांग्रेस की पीसी, पीएम मोदी पर साधा निशाना,बिहार को मजदूर रेल और गुजरात को कारखाना

कांग्रेस की पीसी, पीएम मोदी पर साधा निशाना,बिहार को मजदूर रेल और गुजरात को कारखाना
  • नरेंद्र मोदी बिहार के लिए कारखाना, रोजगार और महिला सुरक्षा की बात नहीं करते-खेड़ा
  • पटना में 1 सितंबर, 2025 को होगा वोटर अधिकार यात्रा का समापन
  • NDA की महाभ्रष्ट सरकार बिहार को सिर्फ कष्ट ही दे रही है- आरजेडी

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में महागठबंधन इंडिया की ओर मतदाता अधिकार यात्रा निकाली जा रही है। यात्रा के 13 वें दिन कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेस की, पीसी में एआईसीसी मीडिया और पब्लिसिटी विभाग के चेयरमैन पवन खेड़ा ने बीजेपी की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा पिछले हफ्ते नरेंद्र मोदी बिहार आए और कहा कि हम यहां के लिए 4 'मजदूर रेल' देंगे। फिर अगले ही दिन गुजरात गए और वहां 52 हजार करोड़ रुपए के कारखाने की बात की। बिहार के लिए 'मजदूर रेल' और 'गुजरात के लिए कारखाना'.. यानी- इन्हें लगता है कि ये 'वोट चोरी करके फिर से काबिज हो जाएंगे। इसीलिए नरेंद्र मोदी बिहार के लिए कारखाना, रोजगार और महिला सुरक्षा की बात नहीं करते।

पीसी में कांग्रेस नेता ने मतदाता अधिकार यात्रा के समापन को लेकर भी जानकारी दी। पवन खेड़ा ने कहा वोटर अधिकार यात्रा' का समापन पटना में 1 सितंबर, 2025 को एक विशाल पैदल मार्च के साथ होगा। ये मार्च सुबह 11 बजे गांधी मैदान की गांधी प्रतिमा से शुरू होकर अंबेडकर जी की प्रतिमा पर समाप्त होगा। ये समापन 'वोट चोरी' के खिलाफ एक ऐसे आंदोलन का आरंभ होगा, जो पूरे देश में फैल चुका है।

पीसी में आरजेडी सांसद संजू यादव ने कहा बिहार के युवा रेलवे और सेना में जाते थे, लेकिन BJP सरकार ने सारी नौकरियों पर ताला मार दिया। बिहार आज BJP-JDU से 20 साल का हिसाब मांग रहा है। बिहार में भ्रष्टाचार चरम पर है। गरीब को सताया जा रहा है। जिंदा लोगों को मुर्दा बताया जा रहा है। कुत्ता, बिल्ली, ट्रंप का प्रमाण पत्र बनाया जा रहा है। NDA की महाभ्रष्ट सरकार बिहार को सिर्फ कष्ट ही दे रही है।

Created On :   28 Aug 2025 4:57 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story