लोकसभा चुनाव 2024: कांग्रेस विधायक ने खरगे से मांगी 'भारत माता की जय' का नारा लगाने की परमिशन, बीजेपी ने जमकर साधा निशाना

कांग्रेस विधायक ने खरगे से मांगी भारत माता की जय का नारा लगाने की परमिशन, बीजेपी ने जमकर साधा निशाना
  • लोकसभा चुनाव शुरू होने में बचे हैं कुछ दिन
  • कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे चुनावी रैली में हुए शामिल
  • 'भारत माता की जय' के नारे से जुड़ा है मामला

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव नजदीक आते-आते राजनीतिक पार्टियां चुनाव प्रचार जोरों-शोरों से कर रही हैं। सत्ता में वापसी को लेकर केंद्र की मोदी सरकार और विपक्ष पूरी ताकत झोंक रही हैं। इस बीच कर्नाटक में प्रचार के दौरान सियासी पारा हाई हो गया है। दरअसल, राज्य के कलबुर्गी में आयोजित जनसभा में शुक्रवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे जनसभा में शामिल हुए थे। इस दौरान मंच से लोगों को संबोधित कर रहे एक कांग्रेस विधायक ने खरगे से 'भारत माता की जय' का नारे लगाने की परमिशन मांगते दिखाई दिए। इस वाकया के सामने आने के बाद सियासी पारा हाई हो गया है। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे लेकर बीजेपी कांग्रेस पर हमलावर हो गई है।

भाजपा अध्यक्ष ने साधा निशाना

राज्य के अथानी से कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सावदी ने कलबुर्गी लोकसभा क्षेत्र में आयोजित रैली में शामिल होने के लिए आए थे। इस दौरान उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा, "मुझे उम्मीद है कि खरगे साहब इसे गलत नहीं समझेंगे। मैं 'भारत माता की जय' कहूंगा और आप सभी को मेरे पीछे कसकर इसे दोहराना होगा।"

इस वाकया के सामने आते ही बीजेपी अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र ने इसे शर्मनाक बताया है। उनका कहा कि यह कांग्रेस के अंदर चल रहे सांस्कृतिक विभाजन का असली चेहरा है। विजयेंद्र ने कांग्रेस को 'देशभक्ति' और 'भारत माता' को लेकर भी जमकर घेरा। उन्होंने कहा कि देशभक्ति और भारत माता के प्रति प्रशंसा का ढोंग करने वाली कांग्रेस को अपने अंदरखाने अपराधबोध और स्पष्टीकरण से जूझ रही है। विजयेंद्र ने कहा कि भाजपा राष्ट्रवादी आदर्शों के पदचिन्हों पर चलने वाली पार्टी है।

बीजेपी नेताओं ने घटना को बताया निंदनीय

भाजपा अध्यक्ष ने कहा, "यह जानना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण और निराशाजनक है कि लक्ष्मण सावदी जैसे वरिष्ठ नेता कांग्रेस के मंच पर अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के सामने खुले तौर पर भारत माता की जय का नारा लगाने से हिचकिचाते हैं। क्या यह बहुत दयनीय और खतरनाक नहीं है? अपनी देशभक्ति व्यक्त करने और भारता माता की प्रशांसा करने की कोशिश करने वाला एक कांग्रेस नेता दोषी महसूस करता है। इसलिए वह पार्टी प्रमुख को नारा लगाने के बारे में अपना रुख स्षष्ट करना चाहता है।"

इसके बाद विजयेंद्र ने आगे कहा, "आज की घटना इस बात को साबित करती है कि कांग्रेस की देशभक्ति साबित करने की सावदी की कोशिश एक बहुत ही निर्थक प्रयास है। इस मामले में भाजपा से कांग्रेस की तुलना भाजपा से नहीं की जा सकती है। भाजपा ने देशभक्ति के सिद्धांतों का आत्मसात कर लिया है।"

इस घटना को लेकर न केवल बीजेपी बल्कि कर्नाटक के नेता प्रतिपक्ष आर अशोक ने भी इसे निंदनीदय करार दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधायक की हिचकिचाहट प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे के 'पाकिस्तान जिंदाबाद' का नारे लगाने वालों की वकालत करते से पैदा हुई है।

Created On :   13 April 2024 9:07 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story