लोकसभा चुनाव 2024: 'मैं अगले जन्म में भी भाजपा की ही सेवा करूंगा...' जानिए पूर्व सीएम शिवराज ने क्यों कहा ऐसा?

मैं अगले जन्म में भी भाजपा की ही सेवा करूंगा... जानिए पूर्व सीएम शिवराज ने क्यों कहा ऐसा?
  • पार्टी का जो आदेश होगा वह करूंगा- शिवराज
  • मुरैना में पार्टी प्रचार के लिए पहुंचे थे शिवराज
  • भाजपा राष्ट्रीय पुनर्निर्माण का आंदोलन है- शिवराज

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और विदिशा सीट से बीजेपी उम्मीदवार शिविराज सिंह चौहान रविवार को सूबे के मुरैना संसदीय क्षेत्र पहुंचे। यहां उन्होंने पार्टी के लिए प्रचार किया। इस दौरान न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए पूर्व सीएम शिवराज ने खुद को पार्टी का एक छोटा सा कार्यकर्ता बताया।

पूर्व सीएम शिवराज ने कहा, "पीएम नरेंद्र मोदी के नाम पर जनता ने वोट दिए। भाजपा राष्ट्रीय पुनर्निर्माण का आंदोलन है और मैं उसका छोटा सा कार्यकर्ता हूं। हम लोग अपने लिए नहीं पार्टी के लिए काम करते हैं। पार्टी जिसको जो भूमिका देती है उसका निर्वाह करते हैं। मैं अत्यंत सौभाग्यशाली हूं जिसको भाजपा ने इतना स्नेह और सम्मान दिया। विधायक, सांसद, मुख्यमंत्री सब बनाया। मैं अगले जन्म में भी भाजपा की ही सेवा करूंगा।"

विदिशा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं शिवराज

बता दें कि, पिछले साल हुए मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद शिवराज सिंह चौहान सक्रिय राजनीति काफी कम नजर आए। हालांकि, लोकसभा चुनाव से ऐन पहले शिवराज सिंह चौहान को बीजेपी ने विदिशा सीट से टिकट दिया। अब तीसरे चरण में एमपी की विदिशा सीट पर चुनाव होने वाले हैं। यहां से शिविराज सिंह चौहान लगातार खुद के लिए प्रचार करते नजर आ रहे हैं। माना जा रहा है कि अगर शिवराज सिंह चौहान विदिशा सीट से चुनाव जीतते हैं तो उन्हें केंद्र में बड़ा पद सौंपा जा सकता है।

Created On :   28 April 2024 5:30 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story