Kiren Rijiju's Statement: 'वो आजकल जेम्स बॉन्ड की फिल्में देख रहे', राहुल गांधी के खिलाफ दिया बयान तो किरेन रिजिजू पर भड़के कांग्रेस MP सुखदेव भगत

- रिजिजू के बायान के बाद खड़ा हुआ बवाल
- कांग्रेस नेताओं की प्रतिक्रियाएं आनी शुरू
- राहुल गांधी से संबंध रखता है मसला
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ एक बयान दिया और बवाल खड़ा हो गया। कांग्रेस के नेताओं की प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई हैं। कांग्रेस नेता बीके हरिप्रसाद ने कहा कि किरेन रिजिजू वहां कांग्रेस के पास 'मलाई खाने' गए थे। उनसे अरुणाचल में चीन द्वारा बनाए गए गांवों के बारे में बोलने को कहें। तो दूसरी ओर कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत का कहना है कि रिजिजू आज कल जेम्स बॉन्ड की फिल्में देखने में व्यस्त हैं। अब सवाल यह है कि आखिर केंद्रीय मंत्री ने कहा क्या। दरअसल, उन्होंने न्यूज एजेंसी से बात करते हुए कहा था कि राहुल गांधी जब भी बोलते हैं उनके सांसद डरते रहे हैं कि वह कुछ अनाप-शनाप न बोल दें।
रिजिजू फिल्में देख रहे हैं- कांग्रेस सांसद
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू के बयान पर कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि लगता है कि किरेन रिजिजू आजकल जेम्स बॉन्ड की फिल्में देख रहे हैं। राहुल गांधी के बारे में उन्होंने जो कहा, उससे मुझे दुख होता है कि एक केंद्रीय मंत्री ऐसे व्यक्ति के बारे में ऐसा बयान देगा जिसका पूरा परिवार देश के लिए कुर्बान हो गया। उनकी पार्टी ने तिरंगे का अपमान किया और इसे अपने मुख्यालय में कभी नहीं फहराया। उन्होंने अंग्रेजों का भी साथ दिया। इससे ज्यादा विरोधाभासी और बेतुका कुछ नहीं है। वे नेहरूफोबिया और गांधीफोबिया से ग्रस्त हैं। वे एक अजीब सी कुंठा में जी रहे हैं।
कैसे शुरू हुआ विवाद?
यह विवाद तब शुरू हुआ जब किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी को लेकर एक बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा था कि राहुल गांधी लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं। मैं इसकी आलोचना नहीं करना चाहता हूं। लेकिन जब उन्होंने प्रधानमंत्री को चोर बोलते हैं। रहुल गांधीने राफेल को लेकर अनाप-शनाप बातें की। इसके बाद उन्होंने चीन द्वारा जमीन कब्जा करने के संबंध में भी झूठ बोला। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें इन सभी बयानों के लिए बहुत डांट लगाई। अदालत ने कहा कि भारतीय होने के नाते ठीक बात करो लेकिन फिर भी वह नहीं सुनते। राहुल गांधी खुद नहीं सुधरते तो मैं कौन होता हूं सुधारने वाला? मेरी बात तो सुनेंगे ही नहीं। जब राहुल गांधी कुछ बोलते हैं तो उनके सभी सांसद बहुत अनकंफर्टेबल हो जाते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि वह सभी डरते हैं कि राहुल गांधी अनाप-शनाप बातें करेंगे। फिर इसका खामियाजा पार्टी को भुगतना पड़ेगा। हम चाहते हैं कि लोकतंत्र में विपक्ष मजबूत हो। यहां विपक्ष की बात तो छोड़ दीजिए, यहां तो विपक्ष के नाम पर बेसिक सा काम भी नहीं कर पाते हैं।
Created On :   24 Aug 2025 11:59 AM IST