MP चुनाव 2023: सागर के 80 हजार से अधिक किसानों का कर्जा माफ किया : कमलनाथ

सागर के 80 हजार से अधिक किसानों का कर्जा माफ किया : कमलनाथ
17 नवंबर को एमपी में होंगे विधानसभा चुनाव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सागर में मंडी परिसर में जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा, हमने अपनी 15 महीने की सरकार में जो कहा था, वह किया। हमाारी सरकार में 27 लाख किसानों का कर्जा माफ किया गया था। सागर में 80 हजार 500 किसानों का 355 करोड़ रुपए का कर्जा माफ किया था। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार आते ही हम फिर से किसानों का कर्ज माफ करेंगे। हमारी सोच है कि किसानों की जेब में पैसा पहुंचे। उन्होंने कहा, शिवराज सिंह कहते थे कि मैं एक लाख युवाओं को रोजगार दूंगा। तब मैंने उनसे कहा था कि आप एक लाख छोडि़ए जो बैकलॉग और रिक्त पद पड़े हैं, उन्हें ही भर दीजिए। आपको शिवराज जी की नीयत को समझना होगा। उन्होंने पिछले कुछ महीनों में ढाई हजार घोषणा करने का काम किया है। कमलनाथ ने मुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि शिवराज सिंह को मप्र की जनता विदा करेगी।

Created On :   14 Nov 2023 10:04 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story