मतदान की एक्सक्लूसिव तस्वीरें: मध्य प्रदेश से आ रही है अनोखी तस्वीरें, वोटिंग करने युवा-बूढ़े मतदान केंद्र पर पहुंच रहे

- एमपी में विधानसभा चुनाव जारी
- 3 दिसंबर को आएंगे चुनाव के नतीजे
डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग जारी है। प्रदेश के 230 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहे हैं। इसे लेकर मतदताओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। कांग्रेस-बीजेपी के बीच मुख्य मुकाबला है। प्रदेश के मंत्री आम लोगों के साथ वोटिंग करने के लिए लंबी-लंबी कतारों में खड़े होते हुए नजर आ रहे हैं।
CM शिवराज ने डाला वोट
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज विधानसभा निर्वाचन के लिए सीहोर जिले के आदर्श मतदान केंद्र ग्राम जैत के शासकीय माध्यमिक शाला भवन में मताधिकार का उपयोग किया। माध्यमिक शाला जैत स्थित मतदान केंद्र में मुख्यमंत्री चौहान की पत्नी साधना सिंह सहित परिवार के अन्य सदस्यों ने मताधिकार का उपयोग किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ उनकी पत्नी साधना सिंह चौहान, पुत्र कार्तिकेय चौहान एवं कुणाल चौहान ने भी मतदान किया। सीएम चौहान वोट देने से पहले जैत में मंदिर दर्शन करने पहुंचे। बता दें कि, वे बुधनी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।
मुख्यमंत्री चौहान ने मंदिर दर्शन कर दिन की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने मतदान किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने देव दर्शन से दिनचर्या प्रारंभ की। हनुमान मंदिर में नमन किया और अपने पैतृक निवास परिसर में माताजी स्वर्गीय श्रीमती सुंदर देवी चौहान की स्मृति में निर्मित मंदिर में भी नमन किया और नर्मदाजी घाट जाकर नर्मदा मां की भी पूजा अर्चना की
Live Updates
- 17 Nov 2023 4:07 AM
बालाघाट में पिंक बूथ
बालाघाट में पिंक बूथ के मतदान करने के बाद तस्वीर निकलवाते मतदाता।
- 17 Nov 2023 4:05 AM
उपचार के दौरान मौत
उमरिया जिले मे मतदान सामग्री वितरण के दौरान जिला अस्पताल में भर्ती हुई मतदान कर्मी रमेश सिंह पिता धानु निवासी संजय गांधी कॉलोनी मंगठार की उपचार के दौरान मौत हो गई। सिविल सर्जन डॉ. केसी सोनी ने बताया युवक को मिर्गी के झटके आ रहे थे। इसके बाद दोपहर में अस्पताल लाया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
- 17 Nov 2023 4:03 AM
मतदान के प्रति बहुत उत्साह देखा जा रहा
ग्राम पंचायत बिनैका में लोगों को मतदान के प्रति बहुत उत्साह देखा जा रहा है। सुबह 7:00 बजे से ही लोगों की मतदान करने के लिए लंबी कतार लगी है।
- 17 Nov 2023 3:58 AM
तकनीकी खराबी आने से विलंब से शुरू हुआ मतदान
बालाघाट के 157 केंद्र में ईवीएम में तकनीकी खराबी आने से विलंब से शुरू हुआ मतदान।
- 17 Nov 2023 3:55 AM
मंत्री हरदीप सिंह डंग ने आम मतदाताओं के साथ लाइन मे लगकर किया मतदान
मंत्री हरदीप सिंह डंग ने आम मतदाताओं के साथ लाइन मे लगकर किया मतदान। मतदान के बाद मंत्री डंग ने आम लोगों से अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की। साथ ही उन्होंने सभी त्यौहार की तरह इस राष्ट्रीय पर्व मे भागीदारी निभाने की अपील जनता से की।
Created On : 17 Nov 2023 3:49 AM