हिंसा और राष्ट्रपति शासन: मणिपुर हिंसा को पूरे हुए 2 साल, कांग्रेस ने मीडिया को किया संबोधित

मणिपुर हिंसा को पूरे हुए 2 साल, कांग्रेस ने मीडिया को किया संबोधित
  • 3 मई 2023 को शुरू हुई थी मणिपुर हिंसा
  • स्वतंत्र भारत में सबसे गंभीर मानवीय और संवैधानिक संकट मणिपुर हिंसा
  • मणिपुर के सवाल पर जवाब देने से बचते रहे पीएम मोदी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मणिपुर में राष्ट्रपति शासन को लेकर कांग्रेस पार्टी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की, पीसी की ब्रीफिंग को सप्तगिरि उलाका और मेघचंद्र के ने संबोधित किया। ये पीसी कांग्रेस कार्यालय, 24 अकबर रोड, नई दिल्ली में आयोजित हुई। कांग्रेस नेताओं ने पीसी में कहा मणिपुर में हिंसा को 2 साल हो गए हैं। ये हिंसा 3 मई 2023 को शुरू हुई थी।

कांग्रेस नेताओं ने मणिपुर हिंसा को लेकर कहा यह स्वतंत्र भारत में सबसे गंभीर मानवीय और संवैधानिक संकटों में से एक रहा है। तीन महीने बाद सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि राज्य में संवैधानिक तंत्र पूरी तरह ध्वस्त हो चुका है।

इसके अलावा, एक ऑडियो क्लिप भी वायरल हुआ था, जिसके बारे में पता चला था कि इस ऑडियो की आवाज पूर्व मुख्यमंत्री बीरेन सिंह की आवाज से मिलती-जुलती थी। ऐसे में सभी को संदेह है कि यह एक सुनियोजित हिंसा थी। लेकिन दुख की बात है कि प्रधानमंत्री मोदी आज तक मणिपुर नहीं गए, जबकि इस दौरान उन्होंने 250 घरेलू और 44 विदेशी दौरे किए। हमने लगातार नरेंद्र मोदी से सवाल पूछे लेकिन उन्होंने मणिपुर के सवाल पर कोई जवाब नहीं दिया।

जबकि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे मणिपुर गए। हमारे नेता राहुल गांधी हिंसा के दौरान तीन बार मणिपुर गए और उन्होंने ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ भी मणिपुर से शुरू की थी। कांग्रेस पार्टी लगातार मांग करती आ रही है कि मणिपुर में स्थिति सामान्य हो, वहां शांति स्थापित की जाए और लोगों को न्याय मिले।

Created On :   3 May 2025 6:21 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story