टला बड़ा हादसा: मध्य प्रदेश के CM का हेलीकॉप्टर कुछ देर तक हवा में अटका, मौके पर उपस्थिति लोगों में हुई हलचल तेज

मध्य प्रदेश के CM का हेलीकॉप्टर कुछ देर तक हवा में अटका, मौके पर उपस्थिति लोगों में हुई हलचल तेज
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ बड़ी अनहोनी टल गई है। सीएम खंडवा जिले के दौरे पर पहुंचे थे, जहां पर वे 'लाडली बहना योजना' कार्यक्रम में शामिल हुए।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ बड़ी अनहोनी टल गई है। सीएम खंडवा जिले के दौरे पर पहुंचे थे, जहां पर वे 'लाडली बहना योजना' कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद मुख्यमंत्री ने अपने हेलिकॉप्टर से भोपाल के रवाना हुए। जैसे ही उनके विमान ने उड़ान भरी तो कुछ देर के लिए हवा में ही अटक गया था। वह उड़ने की बजाय नीचे ओर आने लगा। इस वजह से वहां मौजूद लोगों की सांसें कुछ पल के थम सी गई थी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इतने करोड़ रुपए किए ट्रांसफर

यह घटना शनिवार की बताई जा रही है। मोहन यादव जिले के पंधाना में आयोजित इस कार्यक्रम में शामिल हुए थे। यहां से उन्होंने प्रदेशभर की लाडली बहनों को 33वीं किस्त जारी की। उन्होंने एक क्लिक के जरिए एक करोड़ पच्चीस लाख महिलाओं के खाते में अठारह सौ करोड़ रुपए ट्रांसफर किए। इस दौरान मुख्यमंत्री का कहना है, "'बहनें मध्यप्रदेश की लक्ष्मी हैं, अन्नपूर्णा हैं, उनके लिए जितना करें, उतना कम है।" उनके कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग भी शामिल हुए।

पायलट की सूझबूझ

हालांकि पायलट ने अपनी सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत स्थिति पर कंट्रोल किया और हेलीकॉप्टर ने धूल के गुबार के बीच सुरक्षित उड़ान भरी। इसके बाद मुख्यमंत्री की उड़ान भोपाल तक सुरक्षित रही।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरी तो इसके कुछ ही सेकंड के बाद ऊपर उठने की बजाय पीछे की तरफ बढ़ने लगा। इसको देखते हुए आसपास उपस्थित लोगों में हलचल और चिंता का माहौल बन गया था।

Created On :   15 Feb 2026 8:47 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story