हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में 60 से अधिक सीट जीतने का दावा ठोंक रही है आप, सभी सीटों पर प्रचार के लिए स्टार प्रचारकों को उतारेगी आप

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में 60 से अधिक सीट जीतने का दावा ठोंक रही है आप, सभी सीटों पर प्रचार के लिए स्टार प्रचारकों को उतारेगी आप
विधानसभा चुनाव 2022 हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में 60 से अधिक सीट जीतने का दावा ठोंक रही है आप, सभी सीटों पर प्रचार के लिए स्टार प्रचारकों को उतारेगी आप

डिजिटल डेस्क, शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर चुनाव लड़ा रही आम आदमी पार्टी 60 से अधिक सीटों पर जीतने का दावा कर रही है। आप पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुरक्षीत सिंह ठाकुर ने ये बात इंडियन एक्सप्रेस के एक सवाल में जवाब देते हुए कही। हालांकि राजनीतिक गलियारों में ये माना जा रहा है कि आप पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हिमाचल प्रदेश की बजाय गुजरात पर अधिक ध्यान केंद्रित कर रहे है। इस संबंध में ठाकुर से सवाल किया गया तो आप नेता ने इसे नकारते हुए कहा कि किसी भी स्टेट को नहीं छोड़ा जाएगा। हिमाचल प्रदेश में हम पूरी ताकत से चुनाव लड़ रहे है। ठाकुर ने कहा कि आप पार्टी के मुखिया व दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल 3 नवंबर को सोलन में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। 

प्रदेशाध्यक्ष ने आगे कहा कि आप यहां बीजेपी और कांग्रेस का खेल खराब करने के लिए नहीं बल्कि चुनाव जीतने के लिए मैदान में उतरी है। इसके लिए  पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के साथ-साथ 20 स्टार प्रचारक आने वाले दिनों में सभी विधानसभा क्षेत्रों में रैलियां करेंगे। विधानसभा चुनाव में आप कितनी सीटें जीत सकती है?  इसके जवाब में सुरजीत सिंह ठाकुर ने कहा हम 60 सीटें  जीत रहे हैं।

आपको बता दें अभी तक चुनाव आयोग ने गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं किया है। लेकिन हिमाचल की 68 सीटों पर 12 नवंबर को एक ही चरण में वोटिंग होनी है। जबकि नतीजे  8 दिसंबर को घोषित होंगे।

Created On :   31 Oct 2022 6:47 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story