कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की यात्रा आज महाराष्ट्र में प्रवेश करेगी , 61 वें दिन यात्रा की शुरूआत तेलंगाना के कामारेड्डी से की

भारत जोड़ो यात्रा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की यात्रा आज महाराष्ट्र में प्रवेश करेगी , 61 वें दिन यात्रा की शुरूआत तेलंगाना के कामारेड्डी से की

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा  आज महाराष्ट्र में प्रवेश करेगी। आज कांग्रेस की यात्रा का 61वां दिन है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने  आज सुबह यात्रा की शुरूआत तेलंगाना के कामारेड्डी से की। महाराष्ट्र में यात्रा करीब 14 दिन चलेगी। महाराष्ट्र में यात्रा को कामयाब बनाने के लिए कांग्रेस ने जोरों शोरों से तैयारियां शुरू कर दी है।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा के 61वें दिन की शुरूआत कामारेड्डी से 

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक 8 नवंबर को कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में एनसीपी चीफ शरद पवार शामिल होंगे। माना ये भी जा रहा है कि यात्रा में शिवसेना चीफ व पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे व उनके परिवार के अन्य सदस्य शामिल हो सकते है।  

Created On :   7 Nov 2022 3:05 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story