क्या हिमाचल प्रदेश में ऑपरेशन लोटस का प्लान बना रही है बीजेपी? जयराम ठाकुर ने दिए संकेत 

Is BJP planning Operation Lotus in Himachal Pradesh? Jairam Thakur gave hints
क्या हिमाचल प्रदेश में ऑपरेशन लोटस का प्लान बना रही है बीजेपी? जयराम ठाकुर ने दिए संकेत 
कांग्रेस सरकार खतरे में! क्या हिमाचल प्रदेश में ऑपरेशन लोटस का प्लान बना रही है बीजेपी? जयराम ठाकुर ने दिए संकेत 

डिजिटल डेस्क, शिमला। हिमाचल प्रदेश में नई सरकार का गठन हुए अभी एक महीना ही हुआ है और इस पर खतरे के बदल मंडराने लगे लगे हैं। हाल ही में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सत्ता में बैठी कांग्रेस पर निशाना साधा है। इस बीच ठाकुर ने राज्य में अव्यवस्था फैलाने का आरोप लगाया है। पूर्व मुख्यमंत्री में प्रदेश के नए सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू पर हमला बोलते हुए उनकी सरकार के कामकाज पर सवाल खड़े किए हैं. जयराम ठाकुर ने सीएम सुक्खू से व्यवस्था परिवर्तन के बयान पर अपनी स्थिति साफ करने की मांग की है। उन्होंने सुक्खू से सवाल किया है कि जनता के हित में लिए गए फैसलों को पलट कर सरकार कौन सा व्यवस्था बदलाव लाने का प्रयास कर रही है। इस दौरान जयराम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ ऑपरेशन लोटस के भी संकेत दिए हैं। 

शिमला में आयोजित की गई एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान ऑपरेशन लोटस के बारे में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए ठाकुर ने कहा कि ऐसा बीजेपी का कोई इरादा नहीं है लेकिन अगर कांग्रेस अपनी कार्यशैली में बदलाव नहीं करती है तो बीजेपी ऑपरेशन लोटस के बारे में विचार कर सकती है। उन्होंने आगे कहा कि पूर्व में भाजपा सरकार ने बदले की भावना से काम नहीं किया, लेकिन कांग्रेस ने सत्ता में आने के बाद जनता के हित में लिए गए सभी फैसलों को पलट दिया है। 

जनता पर पड़ेगी महंगाई की मार ... 

इस दौरान ठाकुर ने कांग्रेस पर बेरोजगारी और महंगाई बढ़ाने का आरोप भी लगाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनते ही राज्य में दो बड़े सीमेंट इंडस्ट्री बंद हो गए और एक महीना बीत जाने के बाद भी सरकार इस समस्या का हल नहीं ढूंढ पाई है। इस वजह से हजारों की संख्या में लोग सड़कों पर आ गए हैं। डीजल पर वैट बढ़ाने के राज्य सरकार के फैसले को जनविरोधी करार देते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि इससे राज्य की गरीब जनता पर महंगाई का बोझ बढ़ेगा। यह सरकार देश की जनता के साथ खिलवाड़ कर रही है। जनता उन्हें माफ नहीं करेगी।
 

Created On :   9 Jan 2023 1:46 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story