- Dainik Bhaskar Hindi
- Politics
- Parties defrauding Gandhi's name: Veteran Gandhian
दैनिक भास्कर हिंदी: गांधी के नाम पर ढकोसला कर रहीं पार्टियां : वयोवृद्ध गांधीवादी

नई दिल्ली, 16 सितंबर (आईएएनएस)। तीस अक्टूबर 1948 को गांधी (मोहन दास करमचंद गांधी) की हत्या की गई थी, और उसके बाद से लगातार उनके विचारों की अवहेलना करने की कोशिशें हो रही हैं, लेकिन गांधी और व्यापक, विश्वव्यापी होते गए हैं। आज गांधी की विरासत पर कब्जा करने की जैसे होड़-सी मची हुई है। गांधी को वे लोग भी अपना बता रहे हैं, जिन्होंने कभी गांधी को अपना नहीं माना, और वे लोग भी जो गांधी की विरासत से निकले थे, लेकिन उस विरासत को ही भूल गए, रास्ते से भटक गए थे। आखिर ऐसी क्या मजबूरी है कि खुद को दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी कहने वाली भाजपा और देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस को आज गांधी-गांधी रटने की जरूरत पड़ गई है?
वयोवृद्ध गांधीवादी, राष्ट्रीय गांधी स्मारक निधि के अध्यक्ष रामचंद्र राही ने इस मुद्दे पर आईएएनएस के साथ खास बातचीत में कहा, दरअसल, राजनीतिक दलों के पास अपना कोई नैतिक और वैचारिक आधार नहीं है। जिनके पास कोई अपना आधार नहीं होता वे ऐसा कोई मजबूत आधार ढूढ़ते हैं, जो उन्हें मजबूती दे सके। गांधी से अधिक मजबूत दूसरा आधार देश क्या, पूरी दुनिया में कोई नहीं है। बापू की पूरी दुनिया में स्वीकार्यता है। इसलिए गांधी का नाम वे लोग भी ले रहे हैं, जो हर रोज गांधी विचार की अवहेलना करते रहे हैं। राजनीतिक दल जनता को बेवकूफ बना रहे हैं। इनका गांधी से कोई लेना-देना नहीं है।
आखिर विरासत अपनाने की यह होड़ कितनी जायज है? क्या इससे वे कुछ प्रेरणा ले पाएंगे? गांधी विचार, गांधी मार्ग को अपना पाएंगे?
गांधी की हत्या के बाद गांधी की विरासत संभालने, गांधी विचार को आगे बढ़ाने के लिए जवाहरलाल नेहरू, राजेंद्र प्रसाद सहित तत्कालीन राष्ट्रीय नेताओं द्वारा स्थापित संस्था गांधी स्मारक निधि के अध्यक्ष राही ने कहा, ये सब गांधी के नाम पर ढकोसला कर रहे हैं। गांधी के विचार को अपनाना ही होता तो इन्हें ये सब करने की जरूरत ही क्यों पड़ती। सच को सच कहने की जरूरत नहीं पड़ती है। आज जब हर तरफ से रास्ते बंद हो रहे हैं, तो गांधी का नाम लिया जा रहा है। चाहे भाजपा हो या कांग्रेस। भाजपा की विरासत तो गांधी और गांधी के विचार की विरोधी रही है, लेकिन कांग्रेस तो गांधी की विरासत से आगे बढ़ी थी, लेकिन उसने भी गांधी के रास्ते को छोड़ दिया, वह भटक गई। आज उसे जब कोई रास्ता नहीं सूझ रहा तो गांधी याद आ रहे हैं। लेकिन इससे कोई बुनियादी बदलाव नहीं आने वाला है। गांधी का नाम लेने भर से कोई गांधीवादी नहीं बन सकता है। गांधी पर सबका अधिकार है, गांधी सभी के हैं, लेकिन जो गांधी के मार्ग पर चलेगा वही गांधी का होगा।
उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार ने गांधी की 150वीं जयंती को जोर-शोर से मनाने की तैयारी कर रखी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल को पूरी तरह बंद कर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने का आह्वान देशवासियों से किया है। वहीं दूसरी तरह कांग्रेस ने भी पूरे देश में गांधी जयंती एक अलग अंदाज में मनाने का कार्यक्रम तय कर रखा है; गांव, ब्लॉक, जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पदयात्रा का कार्यक्रम बनाया गया है, जिसमें पार्टी के छोटे से लेकर बड़े सभी नेता शामिल होंगे।
ऐसे में सवाल यह उठता है कि क्या गांधी राजनीतिक दलों के लिए मजबूूरी का नाम बन गए है?
युवावस्था में ही पूरा जीवन गांधी के नाम समर्पित कर चुके रामचंद्र राही (80) ने कहा, हां, एक पहलू यह हो सकता है। लेकिन इसमें एक बात और है। वह यह कि गांधी मजबूती प्रदान करते हैं। गांधी का रास्ता किसी भी कमजोर को मजबूती प्रदान करता है। जब सारे रास्ते बंद हो जाते हैं, तब गांधी रास्ता दिखाते हैं; सहारा बनते हैं। हारा हुआ हर व्यक्ति गांधी के रास्ते पर चलने का स्वांग रचता है। यह अलग बात है कि थोड़ी मजबूती मिलने के बाद वह फिर रास्ते से भटक जाता है।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली मौजूदा केंद्र सरकार ने अपने पहले ही कार्यकाल में गांधी की प्रेरणा से देश में स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत की थी, जो अभी भी चल रहा है। क्या यह गांधी मार्ग पर चलना नहीं है? राही ने कहा, झाड़ू लगाना और उसका फोटो खिंचा कर अखबारों में छपवा लेना गांधीवाद नहीं है। इससे स्वच्छता भी नहीं आने वाली है। गांधी की स्वच्छता भीतर से शुरू होती है, मन से। पहले मन साफ करना होगा। लेकिन मन तो साफ नहीं है। वरना आज देश में जिस तरह का वातावरण है, वह नहीं होता। पूरे देश में भय का वातावरण है। हिंसा की राजनीति हो रही है। गांधी ने ऐसे भारत की कल्पना नहीं की थी। गांधी हिंसामुक्त, भयमुक्त भारत चाहते थे।
राही ने आगे कहा, बापू ने अपने अंतिम वसीयत में हिंसामुक्त भारत की बात कही है। जिस अहिंसक तरीके से उन्होंने ब्रिटिश साम्राज्य को परास्त किया, उसी अहिंसक तरीके से वह देश के भीतर मौजूद हर समस्या को परास्त करना चाहते थे। वह सैन्य शक्ति, दंड की राजनीति के खिलाफ थे, वह सैन्य शक्ति पर लोक शक्ति का अधिकार कायम करना चाहते थे। लेकिन आज की राजनीति हिंसा प्रधान है, पुलिस और सैन्य बल राजनीति का आधार हैं। गांधी ऐसा नहीं चाहते थे। वह व्यक्ति पर प्रौद्योगिकी के वर्चस्व के भी खिलाफ थे। वह चाहते थे कि व्यक्ति की जरूरतें स्थानीय संसाधनों से पूरी हों। किसी को रोजगार के लिए दूर की यात्रा न करनी पड़े। उन्होंने अपने सपनों का भारत बनाने के लिए नेहरू और पटेल के बीच तालमेल बनाया। देश की आजादी के बाद उनकी चिंता सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक आजादी को लेकर थी। उन्होंने कहा था कि हमें राजनीतिक आजादी तो मिल गई है, लेकिन आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक आजादी पाना अभी बाकी है। वह इस दिशा में काम कर रहे थे, आगे बढ़ रहे थे, लेकिन जिन्हें उनका यह काम पसंद नहीं था, उनका रास्ता पसंद नहीं था, उन्होंने गांधी को रास्ते से हटा दिया। लेकिन गांधी फिर भी हटे नहीं, अपने रास्ते पर आज भी कायम हैं। पूरी दुनिया में कहीं भी अत्याचार और उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठती है, गांधी वहां मौजूद रहते हैं।
स्वास्थ्य योजना: आरोग्य संजीवनी पॉलिसी खरीदने के 6 फ़ायदे
डिजिटल डेस्क, भोपाल। आरोग्य संजीवनी नीति का उपयोग निस्संदेह कोई भी व्यक्ति कर सकता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि यह बिल्कुल सस्ती है और फिर भी आवेदकों के लिए कई गुण प्रदान करती है। यह रुपये से लेकर चिकित्सा व्यय को कवर करने में सक्षम है। 5 लाख से 10 लाख। साथ ही, आप लचीले तंत्र के साथ अपनी सुविधा के आधार पर प्रीमियम का भुगतान कर सकते हैं। आप ऑफ़लाइन संस्थानों की यात्रा किए बिना पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन कर सकते हैं। आरोग्य संजीवनी नीति सामान्य के साथ-साथ नए जमाने की उपचार सेवाओं को भी कवर करने के लिए लागू है। इसलिए, यह निस्संदेह आज की सबसे अच्छी स्वास्थ्य योजनाओं में से एक है।
• लचीला
लचीलापन एक बहुत ही बेहतर पहलू है जिसकी किसी भी प्रकार की बाजार संरचना में मांग की जाती है। आरोग्य संजीवनी पॉलिसी ग्राहक को अत्यधिक लचीलापन प्रदान करती है। व्यक्ति अपने लचीलेपन के आधार पर प्रीमियम का भुगतान कर सकता है। इसके अलावा, ग्राहक पॉलिसी के कवरेज को विभिन्न पारिवारिक संबंधों तक बढ़ा सकता है।
• नो-क्लेम बोनस
यदि आप पॉलिसी अवधि के दौरान कोई दावा नहीं करते हैं तो आरोग्य संजीवनी पॉलिसी नो-क्लेम बोनस की सुविधा देती है। उस स्थिति में यह बोनस आपके लिए 5% तक बढ़ा दिया जाता है। आपके द्वारा बनाया गया पॉलिसी प्रीमियम यहां आधार के रूप में कार्य करता है और इसके ऊपर यह बोनस छूट के रूप में उपलब्ध है।
• सादगी
ग्राहक के लिए आरोग्य संजीवनी पॉलिसी को संभालना बहुत आसान है। इसमें समान कवरेज शामिल है और इसमें ग्राहक के अनुकूल विशेषताएं हैं। इस पॉलिसी के नियम और शर्तों को समझने में आपको ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। इससे पॉलिसी खरीदना आसान काम हो जाता है।
• अक्षय
आरोग्य संजीवनी स्वास्थ्य नीति की वैधता अवधि 1 वर्ष है। इसलिए, यह आपके लिए अपनी पसंद का निर्णय लेने के लिए विभिन्न विकल्प खोलता है। आप या तो प्रीमियम का भुगतान कर सकते हैं या योजना को नवीनीकृत कर सकते हैं। अंत में, आप चाहें तो योजना को बंद भी कर सकते हैं।
• व्यापक कवरेज
यदि कोई व्यक्ति आरोग्य संजीवनी पॉलिसी के साथ खुद को पंजीकृत करता है तो वह लंबा कवरेज प्राप्त कर सकता है। यह वास्तव में स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों से संबंधित बहुत सारे खर्चों को कवर करता है। इसमें दंत चिकित्सा उपचार, अस्पताल में भर्ती होने के खर्च आदि शामिल हैं। अस्पताल में भर्ती होने से पहले से लेकर अस्पताल में भर्ती होने के बाद तक के सभी खर्च इस पॉलिसी द्वारा कवर किए जाते हैं। इसलिए, यह नीति कई प्रकार के चिकित्सा व्ययों के खिलाफ वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने की दिशा में एक समग्र दृष्टिकोण है।
• बजट के अनुकूल
आरोग्य संजीवनी स्वास्थ्य योजना एक व्यक्ति के लिए बिल्कुल सस्ती है। यदि आप सीमित कवरेज के लिए आवेदन करते हैं तो कीमत बिल्कुल वाजिब है। इसलिए, जरूरत पड़ने पर आप अपने लिए एक अच्छी गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य देखभाल का विकल्प प्राप्त कर सकते हैं।
निष्कर्ष
आरोग्य संजीवनी नीति समझने में बहुत ही सरल नीति है और उपरोक्त लाभों के अलावा अन्य लाभ भी प्रदान करती है। सभी सामान्य बीमा कंपनियां ग्राहकों को यह पॉलिसी सुविधा प्रदान करने के लिए बाध्य हैं। हालांकि, यह सरकार द्वारा प्रायोजित नहीं है और ग्राहक को इस पॉलिसी की सेवाएं प्राप्त करने के लिए भुगतान करना होगा। इसके अलावा, अगर वह स्वस्थ जीवन शैली का पालन करता है और उसे पहले से कोई मेडिकल समस्या नहीं है, तो उसे इस पॉलिसी को खरीदने से पहले मेडिकल टेस्ट कराने की जरूरत नहीं है। हालाँकि, इस नीति के लिए आवेदन करते समय केवल नीति निर्माताओं को ही सच्चाई का उत्तर देने का प्रयास करें।
SSC MTS Cut Off 2023: जानें SSC MTS Tier -1 कटऑफ और पिछले वर्ष का कटऑफ
डिजिटल डेस्क, भोपाल। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) भारत में केंद्रीय सरकारी नौकरियों की मुख्य भर्तियों हेतु अधिसूचना तथा भर्तियों हेतु परीक्षा का आयोजन करता रहा है। हाल ही में एसएससी ने SSC MTS और हवलदार के लिए अधिसूचना जारी किया है तथा इस भर्ती हेतु ऑनलाइन आवेदन भी 18 जनवरी 2023 से शुरू हो चुके हैं और यह ऑनलाइन आवेदन 17 फरवरी 2023 तक जारी रहने वाला है। आवेदन के बाद परीक्षा होगी तथा उसके बाद सरकारी रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा।
एसएससी एमटीएस भर्ती हेतु परीक्षा दो चरणों (टियर-1 और टियर-2) में आयोग के द्वारा आयोजित की जाती है। इस वर्ष आयोग ने Sarkari Job एसएससी एमटीएस भर्ती के तहत कुल 12523 पदों (हवलदार हेतु 529 पद) पर अधिसूचना जारी किया है लेकिन आयोग के द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार भर्ती संख्या अभी अनिश्चित मानी जा सकती है। आयोग के द्वारा एसएससी एमटीएस भर्ती टियर -1 परीक्षा अप्रैल 2023 में आयोजित की जा सकती है और इस भर्ती परीक्षा हेतु SSC MTS Syllabus भी जारी कर दिया गया है।
SSC MTS Tier 1 Cut Off 2023 क्या रह सकता है?
एसएससी एमटीएस कटऑफ को पदों की संख्या तथा आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की संख्या प्रभवित करती रही है। पिछले वर्षों की अपेक्षा इस वर्ष भर्ती पदों में वृद्धि की गई है और संभवतः इस वर्ष आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो सकती है तथा इन कारणों से SSC MTS Cut Off 2023 बढ़ सकता है लेकिन यह उम्मीदवार के वर्ग तथा प्रदेश के ऊपर निर्भर करता है। हालांकि आयोग के द्वारा भर्ती पदों की संख्या अभी तक सुनिश्चित नहीं कि गई है।
SSC MTS Tier 1 Expected Cut Off 2023
हम आपको नीचे दिए गए टेबल के माध्यम से वर्ग के अनुसार SSC MTS Expected Cut Off 2023 के बारे में जानकारी देने जा रहें हैं-
• वर्ग कटऑफ
• अनारक्षित 100-110
• ओबीसी 95 -100
• एससी 90-100
• एससी 80-87
• पुर्व सैनिक 40-50
• विकलांग 91-95
• श्रवण विकलांग 45-50
• नेत्रहीन 75-80
SSC MTS Cut Off 2023 – वर्ग के अनुसार पिछले वर्ष का कटऑफ
उम्मीदवार एसएससी एमटीएस भर्ती हेतु पिछले वर्षों के कटऑफ को देखकर SSC MTS Cut Off 2023 का अनुमान लगा सकते हैं। इसलिए हम आपको उम्मीदवार के वर्गों के अनुसार SSC MTS Previous Year cutoff के बारे में निम्नलिखित टेबल के माध्यम से बताने जा रहे हैं-
• वर्ग कटऑफ
• अनारक्षित 110.50
• ओबीसी 101
• एससी 100.50
• एससी 87
• पुर्व सैनिक 49.50
• विकलांग 93
• श्रवण विकलांग 49
• नेत्रहीन 76
SSC MTS के पदों का विवरण
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 11994 मल्टीटास्किंग और 529 हवलदार के पदों को भरा जाएगा। योग्यता की बात करें तो MTS के लिए उम्मीदवार को भारत के किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके अलावा हवलदार के पद के लिए शैक्षणिक योग्यता यही है।
ऐसे में परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह बेहद ही जरूरी है, कि परीक्षा की तैयारी बेहतर ढंग से करें और परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करें।
रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय: वेस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला मैच रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय ने 4 रनों से जीत लिया
डिजिटल डेस्क, भोपाल। रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के स्पोर्ट ऑफिसर श्री सतीश अहिरवार ने बताया कि राजस्थान के सीकर में वेस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट टूर्नामेंट का आज पहला मैच आरएनटीयू ने 4 रनों से जीत लिया। आज आरएनटीयू विरुद्ध जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर के मध्य मुकाबला हुआ। आरएनटीयू ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। आरएनटीयू के बल्लेबाज अनुज ने 24 बॉल पर 20 रन, सागर ने 12 गेंद पर 17 रन और नवीन ने 17 गेंद पर 23 रन की मदद से 17 ओवर में 95 रन का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीवाजी यूनिवर्सिटी की टीम निर्धारित 20 ओवर में 91 रन ही बना सकी। आरएनटीयू के गेंदबाज दीपक चौहान ने 4 ओवर में 14 रन देकर 3 विकेट, संजय मानिक ने 4 ओवर में 15 रन देकर 2 विकेट और विशाल ने 3 ओवर में 27 रन देकर 2 विकेट झटके। मैन ऑफ द मैच आरएनटीयू के दीपक चौहान को दिया गया। आरएनटीयू के टीम के कोच नितिन धवन और मैनेजर राहुल शिंदे की अगुवाई में टीम अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन कर रही है।
विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. ब्रह्म प्रकाश पेठिया, कुलसचिव डॉ. विजय सिंह ने खिलाड़ियों को जीत की बधाई और अगले मैच की शुभकामनाएं दीं।
खबरें और भी हैं...
दैनिक भास्कर हिंदी: अमेरिका: 'Howdy Modi' इवेंट में मंच साझा करेंगे मोदी-ट्रंप, जुटेंगे 50 हजार लोग
दैनिक भास्कर हिंदी: शरद पवार बोले- PAK में मिला था बहुत प्यार, भारतीयों को मानते हैं रिश्तेदार
दैनिक भास्कर हिंदी: भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव से टीएपीआई परियोजना नहीं होगी प्रभावित
दैनिक भास्कर हिंदी: करोड़ों में खेलने वाले चिदंबरम फिलहाल पाई-पाई को मोहताज!
दैनिक भास्कर हिंदी: शिवपाल की कमजोरी में खुद की मजबूती देख रही समाजवादी पार्टी