विधानसभा चुनाव 2026: पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में चुनावी प्रचार के दौरान ममता पर साधा निशाना,TMC का महा-जंगलराज

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बैरकपुर में रोड शो किया। पीएम ने ममता पर निशाना साधते हुए कहा TMC के पास बंगाल के भविष्य का रोड मैप नहीं है। यहां TMC के सिंडिकेट की फैक्ट्रियों का विस्तार हो रहा है। यह है TMC का महा-जंगलराज। TMC को हराना ही होगा। भाजपा यहां जनता जनार्दन का राज लाएगी।
यह भी पढ़े -पश्चिम बंगाल बैरकपुर में पीएम मोदी की जनसभा में आए लोगों ने कहा- बंगाल में भाजपा सरकार जरूरी है
पीएम मोदी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा बंगाल भाजपा सरकार महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान 21 हजार रुपए की मदद देगी, बेटियों को सरकारी नौकरी में 33% आरक्षण मिलेगा, मोदी ने गरीब परिवार की बहन और बेटियों के लिए मुफ्त इलाज और अनाज की सुविधा दी है। भाजपा की पहली कैबिनेट मीटिंग में आयुष्मान भारत योजना को लागू करने का निर्णय लिया जाएगा। इसमें बुजुर्गों को 5 लाख रुपए का मुफ्त इलाज दिया जाएगा
यह भी पढ़े -बिहार एनडीए के नेताओं ने कहा- 'टीएमसी से बंगाल की आम जनता त्रस्त, इस बार ममता बनर्जी की विदाई तय'
प्रधानमंत्री ने बीजेपी कार्यकर्ताओं से कहा आप यहां भाजपा का मुख्यमंत्री बनाइए और डबल इंजन का डबल लाभ पाइए, भाजपा को इसलिए वोट देना है ताकि यहां कोलकाता मेट्रो का तेजी से विस्तार हो सके और बंगाल में बिजली की बसों का नया नेटवर्क बने। मैं सभी बहनों को कहता हूं कि TMC ने आपके वोटों का मान नहीं रखा है। आप कमल पर वोट दीजिएगा ताकि बेटियां हर समय बाहर निकल सकें। यहां दूसरे चरण का चुनाव 29 अप्रैल को होना है, और मतगणना 4 मई को होगी।
Created On :   27 April 2026 1:30 PM IST












