PM Modi Assam Visit: 'मैं शिव भक्त, सारा जहर निगल जाता हूं', असम में विपक्ष पर पीएम मोदी ने कसा तंज

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को पूर्वोत्तर मिशन के तहत असम के दरांग में आयोजित जनसभा में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने 18,530 करोड़ रुपये से ज्यादा की बुनियादी ढांचा और और औद्योगिक परियोजनाओं का उद्धाटन और शिलन्यास किया। उन्होंने कहा कि वह भगवान शिव के भक्त हैं और दुश्मनों द्वारा दिया गया सारा जहर सह ले सकते हैं। इसके बाद पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि वह भगवान शिव के भक्त हैं और दुश्मनों द्वारा दिया गया सारा जहर सह ले सकते हैं।
विपक्ष पर पीएम मोदी ने कसा तंज
पीएम मोदी ने कहा, "मुझे कितनी भी गालियां दी जाएं, मैं भगवान शिव का भक्त हूं और सारा जहर निकाल लेता हूं। लेकिन किसी और का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकता। भूपेन हजारिका जी को भारत रत्न देने में कांग्रेस ने अपमान किया, यह गलत है। भाजपा की डबल इंजन सरकार असम और उसके लोगों के सपनों को पूरा करने में पूरी निष्ठा से जुटी है।"
इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि 1962 के चीन युद्ध के बाद उत्तरपूर्व के लोगों के घाव अभी भी भरे नहीं हैं। उन्होंने असम के विकास पर बल देते हुए कहा, "भारत दुनिया में सबसे तेजी से विकास कर रहा है और असम भी इसमें अग्रणी है। कभी संघर्षरत असम अब 13% की विकास दर के साथ उल्लेखनीय प्रगति कर रहा है। यह लोगों की मेहनत और भाजपा की डबल इंजन सरकार के संयुक्त प्रयासों का परिणाम है।"
पीएम मोदी ने कांग्रेस पर भी साधा निशाना
पीएम मोदी ने जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी और कहा कि मां कामाख्या के आशीर्वाद से ऑपरेशन सिंदूर सफल रहा। उन्होंने कहा कि इस पवित्र धरती पर आकर उन्हें एक अलग पुण्य अनुभव हो रहा है।
इसके अलावा पीएम मोदी ने कांग्रेस पर असम के प्रसिद्ध कलाकार भूपेन हजारिका का अपमान करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष ने भारत रत्न देने पर तंज कसते हुए कहा था कि "मोदी नाचने-गाने वालों को भारत रत्न दे रहा है।"
इस दौरान पीएम मोदी ने लोगों से स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा, "जो भी खरीदोगे, स्वदेशी ही खरीदो। अगर किसी को तोहफा देंगे, तो वह मेड इन इंडिया होना चाहिए, जिसमें भारत की मिट्टी की खुशबू होनी चाहिए।"
Created On :   14 Sept 2025 7:03 PM IST