PM Modi Russia Visit Canceled: पहलगाम में हमले के बाद पीएम मोदी ने रद्द किया रूस दौरा, विक्ट्री परेड का बनना था हिस्सा

पहलगाम में हमले के बाद पीएम मोदी ने रद्द किया रूस दौरा, विक्ट्री परेड का बनना था हिस्सा
  • पहलगाम में हुआ था आतंकी हमला
  • पीएम मोदी ने अपनी रूस यात्रा की रद्द
  • विक्ट्री परेड में होने वाले थे शामिल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम की बैसरन घाटी में हुए आतंकी हमले के बाद से ही पूरा देश आक्रोश में है। आतंकी हमले के बाद भी भारत की सियासत भी काफी ज्यादा गर्माई हुई है। ऐसे में पीएम नरेंद्र मोदी अपना रूस दौरा रद्द कर रहे हैं। पीएम मोदी को 9 मई को रूस में होने वाली विक्ट्री डे परेड में शामिल होना था। साथ ही रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के प्रेस सचिव दिमित्री पेसकोव की तरफ से पुष्टि की गई है कि, पीएम नरेंद्र मोदी मॉस्को में होने वाली परेड में शामिल नहीं होंगे।

पेसकोव ने क्या कहा?

पेसकोव के मुताबिक, ये फैसला भारत की तरफ से लिया गया है, जिसकी जानकारी पहले रूस के प्रशासन को दी गई थी। बता दें, पीएम मोदी को मॉस्को के रेड स्क्वॉयर पर होने वाली 80वीं ग्रेट पैट्रियोटिक वॉर परेड में अतिथि के तौर पर शामिल होना था, जिसके लिए उनको खास आमंत्रण भी दिया गया था। साथ ही इस परेड में भारतीय सेना का भी एक दल मौजूद होने वाला था।

क्यों की जाती है विक्ट्री डे परेड?

बता दें, सेकंड वर्ल्ड वॉर के समय रूस और नाजी जर्मनी के बीच जो युद्ध हुआ था उसको ही ग्रेट पैट्रियोटिक वॉर के नाम से जाना जाता है। ये युद्ध 22 जून 1941 से लेकर 9 मई 1945 तक जारी रहा था, जिसको इतिहास का सबसे बड़े और खूनी युद्धों में से एक माना जाता है और ये युद्ध जर्मनी की हार के साथ खत्म हुआ था।

रक्षा विशेषज्ञों का क्या है कहना?

रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि, भारत आतंकी संगठनों को सबक सिखाने के लिए कई रणनीतियों पर विचार कर रहा है। सैन्य प्रमुखों की बैठकों का सिलसिला भी काफी ज्यादा तेज हो गया है और सीमा के पास के इलाकों पर हाई अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं, दूसरी तरफ पीएम मोदी का रूस दौरा रद्द करना ये संकेत दे रहा है कि भारत अब अपनी सुरक्षा प्राथमिकताओं को लेकर किसी भी तरह की कसर नहीं छोड़ने वाला है।

Created On :   30 April 2025 3:40 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story