India US Trade Deal: 'दबाव में हैं PM मोदी, किसानों का खून-पसीना सरकार ने...', INDIA-US ट्रेड डील को लेकर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर बोला तीखा हमला

दबाव में हैं PM मोदी, किसानों का खून-पसीना सरकार ने..., INDIA-US ट्रेड डील को लेकर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर बोला तीखा हमला
  • लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने मंगलवार को दावा किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कंप्रोमाइज्ड किया जा चुका है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने मंगलवार को दावा किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कंप्रोमाइज्ड किया जा चुका है। इस वजह से अमेरिका के साथ व्यापार समझौता किया गया है। उन्होंने संसद परिसर में यह दावा भी किया कि प्रधानमंत्री ने इस समझौते के माध्यम से देश को बेच दिया है और इस बात से डरे हुए हैं कि उनकी छवि का गुब्बारा कहीं फूट न जाए।

राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "किसी न किसी कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उस समझौते पर हस्ताक्षर कर दिया। पीएम मोदी पर भयंकर दबाव हैं। उन्हें इस बात का डर है कि उनकी छवि का गुब्बारा फूट सकता है जो हजारों करोड़ रुपये खर्च करके बनाया गया। असल में समस्या नरवणे जी का बयान नहीं है, ये साइड शो है। बड़ी बात ये है कि भारत के प्रधानमंत्री कंप्रोमाइज्ड हो चुके हैं। जो ट्रेड डील चार महीने से रुकी हुई थी, उसमें कुछ बदला नहीं और कल शाम उस ट्रेड डील को साइन कर दिया गया।"

उन्होंने दावा किया, "प्रधानमंत्री को किसने कंप्रोमाइज्ड किया है, कैसे किया है यह हिंदुस्तान की जनता को सोचना है। हिंदुस्तान के किसानों को यह समझना चाहिए कि इस समझौते में आपकी मेहनत और खून-पसीने को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेच दिया है। उन्होंने सिर्फ आपको नहीं, देश को बेच दिया है।’ राहुल गांधी ने दावा किया कि उन्हें लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर बोलने नहीं दिया जा रहा है।"

भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर कही ये बात

कांग्रेस ने अमेरिका की कृषि मंत्री ब्रुक रोलिंस ने बयान का जिक्र कर केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया। ब्रुक रोलिंस ने कहा, 'अब अमेरिका के किसानों के प्रोडक्ट भारत के बाजार में बिकेंगे। इससे अमेरिका के ग्रामीण इलाकों में पैसा आएगा। अमेरिका के किसानों के लिए भारत का मार्केट बेहद जरूरी है। ट्रंप ने इस डील से अमेरिका के किसानों का फायद कराया है।' कांग्रेस उनके बयान को भारत के लिए बेहद चिंताजनक बताया।

कांग्रेस ने कहा, 'अमेरिका की कृषि मंत्री के बयान से साफ है कि मोदी सरकार ने भारत के किसानों के हितों को नजरअंदाज करके ये डील की है। इससे भारत में किसानों को नुकसान होगा। अब उन्हें अपने ही देश में अमेरिका के किसानों के साथ प्रतिस्पर्धा करनी होगी। ये पूरी तरह से भारत के किसानों पर वार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जवाब देना चाहिए कि उन्होंने भारत के किसानों के हितों का सौदा क्यों किया?'

Created On :   4 Feb 2026 1:16 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story