Priyank Kharge Statement Controversy: प्रियांक खड़गे के बयान पर गरमाई सियासत, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले - 'कभी इंदिरा गांधी ने भी RSS पर लगाया था बैन, हश्र...'

प्रियांक खड़गे के बयान पर गरमाई सियासत, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले - कभी इंदिरा गांधी ने भी RSS पर लगाया था बैन, हश्र...
  • प्रियांक खरगे के आरएसएस पर दिये बयान को लेकर खड़ा हुआ सियासी बखेड़ा
  • गिरिराज सिंह ने किया पलटवार
  • लालू यादव पर लगाया परिवारवाद को बढ़ावा देने का आरोप

डिजिटल डेस्क, पटना। कर्नाटक की सिद्धारमैया सरकार में मंत्री प्रियांक खड़गे के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर प्रतिबंध लगाने वाले बयान पर सियासी विवाद खड़ा हो गया है। उन्होंने मंगलवार को कहा था कि अगर केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनती है, तो आरएसएस पर पाबंदी लगा दी जाएगी। उनके इस बयान को लेकर एनडीए नेता उन पर हमलावर हैं। इसी क्रम में केंद्रीय मंत्री और भाजपा के नेता गिरिराज सिंह ने कहा कि कभी इंदिरा गांधी ने भी बैन किया था। उन्होंने अपना हश्र देखा था। ये भी ऐसा कर अपना हश्र देख लेंगे।

लोगों के हित के लिए काम करता संघ

बिहार की राजधानी पटना में मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा, "आरएसएस दुनिया में ऐसा संगठन है जो लोगों के हित के लिए काम करता है। 1971 के युद्ध में आरएसएस ने लोगों की मदद की थी। जब बाढ़ आती है या आपदा की स्थिति होती है तो आरएसएस के लोग सहयोग करते हैं।" उन्होंने आगे कहा कि प्रियांक खड़गे को ये नहीं पता होगा कि आरएसएस क्या है।

लालू यादव पर बोला हमला

तेजस्वी यादव के 'लोकतंत्र की जननी बिहार से ही लोकतंत्र को समाप्त करने की दिशा में कार्य किए जा रहे हैं' के बयान पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि राजद अध्यक्ष लालू यादव ने तो लोकतंत्र का गला अपनी ही पार्टी में घोंट दिया है। लालू यादव ने तो लोकतंत्र में परिवारवाद को बढ़ावा दिया। उन्होंने कभी लोकतंत्र को नहीं स्वीकारा।

वहीं, पटना साहिब के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने प्रियांक खड़गे के बयान पर कहा, "इंदिरा गांधी ने आरएसएस पर प्रतिबंध लगाया था तो चुनाव हार गईं। आज संघ दुनिया का इतना बड़ा संगठन है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पुत्र पर हम क्या कमेंट करें?"

Created On :   2 July 2025 12:50 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story