राहुल का हमला: पार्टी छोड़ने वाले पूर्व नेताओं पर राहुल ने साधा निशाना, कहा - कांग्रेस में इन जैसे नेता छोड़ सकते हैं पार्टी

पार्टी छोड़ने वाले पूर्व नेताओं पर राहुल ने साधा निशाना, कहा - कांग्रेस में इन जैसे नेता छोड़ सकते हैं पार्टी
  • राहुल गांधी ने कांग्रेस के दो पूर्व नेताओं पर साधा निशाना
  • कांग्रेस नेता ने कहा इन जैसे नेता छोड़ दें पार्टी
  • बंगाल में 'डिजिटल मीडिया योद्धाओं' में चर्चा के वक्त दिया बयान

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में भारत जोड़ो न्याय यात्रा का नेतृत्व कर रहे राहुल गांधी के बयान से एक बार फिर सियासी गलियारों में हलचल तेजी हो गई है। कांग्रेस नेता ने असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा और मिलिंद देवड़ा पर निशाना साधा है। जिसमें उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस में इन जैसे नेता मौजूद हैं तो वह पार्टी छोड़कर चले जाए, क्योंकि वह इसकी विचारधारा के खिलाफ है। गौरतलब है कि, साल 2014 में हिमंत बिस्वा कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था। वहीं, मिलिंद देवड़ ने हाल ही में कांग्रेस से महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की गुट वाली शिवसेना से जुड़ गए हैं।

न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, राहुल गांधी ने गुरूवार रात को 'डिजिटल मीडिया योद्धाओं' में लोगों से चर्चा की थी। जिसमें उन्होंने कहा कि कांग्रेस की ओर से अपनाए गए सिद्धांतों की रक्षा के खातिर अपनी प्रतिबद्धता पर बल दिया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के इन पूर्व नेताओं को लेकर लोगों से कहा कि मैं चाहता हूं कि यदि पार्टी में हिमंत (बिस्वा सरमा) और मिलिंद (देवड़ा) जैसे नेता हैं, तो वे कांग्रेस छोड़कर चले जाएं, मुझे इस पर कोई आपत्ती नहीं हैं। राहुल ने हेमंत बिस्वा को लेकर कहा कि वह विशेष तरह की राजनीति का प्रतिनिधित्व करते हैं, जो कांग्रेस की राजनीति में ऐसा होता नहीं है। बता दें, असम से राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 25 जनवरी को पश्चिम बंगाल पहुंची थी। यहां से यात्रा का अगला चरण झारखंड से शुरू होगा।

लंबे समय से कांग्रेस पार्टी के नेता रहे मुंबई दक्षिण के पूर्व सांसद मिलिंद देवड़ा ने पिछले महीने भाजपा में शामिल हुए थे। असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा में चले गए थे। इसके अलावा पंजाब के कांग्रेस के पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह अपनी व्यक्तिगत शिकायतों को लेकर साल 2022 में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में चले गए थे।

इन नेताओं ने छोड़ा कांग्रेस का साथ

हिमंत बिस्वा और मिलिंद देवड़ा के अलावा कांग्रेस से ज्योतिरादित्य सिंधिया, जितिन प्रसाद, पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रमुख सुनील जाखड़, प्रियंका चतुर्वेदी, हार्दिक पटेल, सुष्मिता देव आरपीएन सिंह समेत नेताओं ने कुछ सालों के अंदर ही पार्टी का साथ छोड़ दिया है। इससे पहले केंद्र सरकार जब सीएए प्रस्ताव को लागू कर रही थी। तब बीजेपी नेताओं की ओर से की जा रही टिप्पणी को लेकर राहुल गांधी ने कई आरोप लगाए थे। जिसमें उन्होंने कहा था कि भाजपा सरकार इस कानून को उपकरण के तहत देश में धर्म के नाम पर विभाजन को बढ़ावा देना चाहती है।

इंडिया एलायंस में शामिल हैं 27 दल

इंडिया गठबंधन को लेकर कांग्रेस ने कहा कि विपक्षी दलों के इस एलयांस को 2024 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बनाया गया है। इस गठबंधन का लक्ष्य किसी राज्य के विधानसभा चुनाव लड़ना नहीं है। कांग्रेस ने बताया कि गठबंधन में 27 दलों शामिल हैं। वहीं, इंडिया गठबंधन से बंगाल की टीएमसी पार्टी, पंजाब की आप और बिहार में सीएम नीतीश के नेतृत्व वाली जेडीयू पार्टी ने नाता तोड़ लिया था।

Created On :   2 Feb 2024 6:02 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story