विधानसभा चुनाव 2026: रूझान यदि नतीजों में तब्दील हुए तो बंगाल में ममता को झटका, टीएमसी बीजेपी और AJUP के नेता ने दिया बड़ा बयान

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। बंगाल चुनाव के शुरुआती रूझानों में बीजेपी 190 सीटों पर आगे चल रही है, 98 सीटों पर टीएमसी आगे चल रही है। 1 सीट पर कांग्रेस , 2 पर लेफ्ट और 2 सीटों पर अन्य आगे चल रही है। रूझानों के आधार पर कहे तो बंगाल में टीएमसी सरकार जाती हुई दिखाई दे रही है, इसे लेकर मणिकतल्ला विधानसभा सीट से टीएमसी उम्मीदवार श्रेया पांडे ने कहा अभी कुछ कहना बहुत जल्दबाजी होगी, अभी 19 राउंड बाकी हैं। TMC सरकार बनाएगी।
यह भी पढ़े -पश्चिम बंगाल में विजय जुलूस की अनुमति को लेकर मुख्य चुनाव अधिकारी ने लिया बड़ा एक्शन,आज नहीं दी जाएगी अनुमति
आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के प्रमुख हुमायूं कबीर ने कहा जो हुआ, अच्छा हुआ, यह तो होना ही था। ममता बनर्जी ने तीन बार मुख्यमंत्री के रूप में काम करते हुए अपने भतीजे को बहुत शक्ति दी, जनता को धोखा दिया और उनका धन लूटा। कबीर ने आगे कहा मैं बंगाल की जनता को टीएमसी को उचित जवाब देने के लिए बधाई देता हूँ, मैं दोनों सीटें जीतूंगा।
केंद्रीय मंत्री सुकांता मजूमदार ने कहा यह प्रारंभिक रूझान है, इसपर ज्यादा बोलना सही नहीं रहेगा लेकिन मैं इतना कहूंगा कि रूझानों के मुताबिक पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार बनने जा रही है। पश्चिम बंगाल में रामराज्य आ गया।
यह भी पढ़े -विधानसभा चुनावों में बीजेपी को बढ़त के बीच सेंसेक्स 700 अंक से अधिक उछला, बंगाल से जुड़ी कंपनियों में जोरदार तेजी
Created On :   4 May 2026 1:48 PM IST












