चुनाव बाद हिंसा: TMC -BJP समर्थकों के बीच झड़पें, आगजनी और तोड़फोड़ पर EC का एक्शन, कहा अशांति फैलाने वालों को तुरंत करो गिरफ्तार

TMC -BJP समर्थकों के बीच झड़पें, आगजनी और तोड़फोड़ पर EC का एक्शन, कहा अशांति फैलाने वालों को तुरंत करो गिरफ्तार
CEC ने बंगाल मुख्य सचिव से लेकर DGP कोलकाता पुलिस कमिश्नर और सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेज के डायरेक्टर जनरल के साथ-साथ सभी डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट,SP और पुलिस अधिकारियों को लगातार पेट्रोलिंग करने का आदेश दिया

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। 294 विधानसभा सीट वाले पश्चिम बंगाल में बीजेपी की प्रचंड जीत में ध्वस्त हुई ममता की सियासत के बाद राज्य में कई जगह हिंसा और झड़प के मामले देखने को मिल रहे है। इसे लेकर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने पश्चिम बंगाल में हिंसा और तोड़-फोड़ में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। CEC ने पश्चिम बंगाल के चीफ सेक्रेटरी यानी मुख्य सचिव, (DGP) डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस , कोलकाता पुलिस कमिश्नर और सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेज के डायरेक्टर जनरल के साथ-साथ सभी डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट, सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (SPs) और पुलिस अधिकारियों को लगातार पेट्रोलिंग करने का आदेश दिया।

चुनावी हार के बाद निवर्तमान सीएम ममता बनर्जी ने पद इस्तीफा देने से साफ तौर पर इनकार कर दिया है। ममता ने चुनाव प्रक्रिया में हेराफेरी का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि वे हारीं नहीं हैं उन्हें हराया गया। इस पर बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी ने जनता के जनादेश का सम्मान करने की मांग करते हुए ममता बनर्जी के इस्तीफे की मांग की है।

बंगाल के कई हिस्सों में प्रतिद्वंद्वी दलों टीएमसी और बीजेपी के समर्थकों के बीच झड़पें, आगजनी और तोड़फोड़ की घटनाएं देखने को मिल रही हैं। हावड़ा, जलपाईगुड़ी, दक्षिण 24 परगना और आसनसोल से हिंसा की खबरें सामने आई हैं। टीएमसी के कई पार्टी कार्यालयों को नुकसान पहुंचाया गया और संपत्तियों में आग लगा दी गई। टीएमसी नेताओं ने इसके वीडियों और तस्वीरें साझा की।

चुनाव आयोग ने साफ साफ शब्दों में कहा है कि इलेक्शन के बाद होने वाली हिंसा को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सीईसी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा है कि कि वे अशांति फैलाने वालों के खिलाफ तुरंत गिरफ्तारी कर एक्शन ले। चुनाव आयोग के फरमान का उद्देश्य चुनाव बाद राज्य में स्थिति को नियंत्रण में लाना और आगे की झड़पों को रोकना है। आपको बता दें चुनाव बाद बंगाल हिंसा में दो लोगों की हत्या कर दी गई है, इनमें से एक बीजेपी कार्यकर्ता बताया जा रहा है।

Created On :   6 May 2026 10:34 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story