डोकलाम मुद्दे पर बवाल: संसद में राहुल गांधी के बयान पर हंगामा, जवाब में भाजपा ने पूर्व सेना प्रमुख का जारी किया वीडियो

संसद में राहुल गांधी के बयान पर हंगामा, जवाब में भाजपा ने पूर्व सेना प्रमुख का जारी किया वीडियो
लोकसभा में डोकलाम मुद्दे पर हंगामें के बाद बीजेपी ने पूर्व आर्मी चीफ मनोज नरवणे की एक पुरानी वीडियो क्लिप जारी की। यह वीडियो उस समय का बताया जा रहा है, जब डोकलाम विवाद गरमाया हुआ था।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा में डोकलाम मुद्दे पर हंगामें के बाद बीजेपी ने पूर्व आर्मी चीफ मनोज नरवणे की एक पुरानी वीडियो क्लिप जारी की। यह वीडियो उस समय का बताया जा रहा है, जब डोकलाम विवाद गरमाया हुआ था। इस वीडियो में उनको यह कहते सुना जा सकता है कि भारत की जमीन सुरक्षित है और कोई भी इलाका नहीं गया। भाजपा ने यह वीडियो ऐसे समय पर जारी किया है, जब कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को संसद में यह मुद्दा उठाया था, जिस पर जमकर हंगामा मच गया था।

डोकलाम मुद्दे पर पूर्व सेना प्रमुख ने क्या दी थीं प्रतिक्रिया?

भारतीय सेना के पूर्व मुखिया मनोज मुकुंद नरवणे इस वीडियो में लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (LAC) को लेकर स्पष्ट समझा रहे है कि भारत को किसी भी क्षेत्र का नुकसान नहीं उठाया है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा, "एक इंच भी जमीन नहीं खोई गई है।" उन्होंने आगे बताया कि हालात वैसे के वैसे है, जैसे इस स्थिति के शुरू होने से पहले थे। उन्होंने समझौते को लेकर बताया था कि यह आपसी और समान सुरक्षा के सिद्धांत पर आधारित है।

सेना प्रमुख के मुताबिक, डिसएंगेजमेंट की प्रक्रिया को व्यापक नजरिए से देखना चाहिए ताकि दोनों देशों के बित में स्थिरता को दर्शता है।

भविष्य में झड़पों की संभावनाएं होगी कम

पूर्व सेना प्रमुख ने इस कदम को दोनों देशों के लिए लाभकारी बताया था क्योंकि इससे लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (LAC) पर शांति और स्थिरता बनी रहेगी और भविष्य में झड़पों की संभावना कम हो सकती है। उन्होंने इस बात पर जोर देते हुए कहा था कि सीमा पर शांति बनाए रखना भारत और चीन दोनों के लिए बेहद जरूरी है।

संसद में राहुल गांधी ने क्या दिया बयान?

राहुल गांधी ने आज बजट पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान डोकलाम मुद्दे को उठाया था। इस दौरान उन्होंने डोकलाम मुद्दे पर पूर्व आर्मी मनोज नरवणे की अप्रकाशित किताब और मैग्जीन के आर्टिकल का हवाला दिया और कहा कि केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर हमला किया है। जिसके बाद भाजपा ने पूर्व सेना प्रमुख का वीडियो जारी किया है।

Created On :   2 Feb 2026 5:36 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story