Rajya Sabha Elections 2026: राज्यसभा चुनाव के लिए RJD ने कसी कमर, इस पूर्व सांसद की पत्नी पर लगाएगी दांव, जीत के लिए आजमाएगी ये स्ट्रैटजी

डिजिटल डेस्क, पटना। देश में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासत तेज हैं। इस बीच बिहार में पांच राज्यसभा सीटों के खाली होने को लेकर सियासी पारा हाई हो गया है। एक ओर एनडीए के हिस्से में चार सीटें जा रही हैं। तो वहीं दूसरी ओर विपक्ष एक सीट लेने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रही है। इसे लेकर आरजेडी ने एक नई स्ट्रैटजी तैयारी की है। इस बारे में आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र ने बड़ा बयान दिया है। इतना ही नहीं, बल्कि उन्होंने राज्यसभा चुनाव में आरजेडी की जीत का भी दावा किया है।
यह भी पढ़े -मणिपुर के मुख्यमंत्री ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से की मुलाकात, कई मुद्दों पर हुई चर्चा
राज्यसभा चुनाव के लिए शाहबुद्दीन की पत्नी को उतारेगी
मीडिया से बातचीत के दौरान भाई वीरेंद्र ने राज्यसभा चुनाव में जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा, "फॉर्मूला सेट हो जाएगा। हमारी व्यक्तिगत राय है कि किसी अकलियत (अल्पसंख्यक) को सीट दी जाए। खासकर हिना शहाब को दे दिया जाएगा तो सीट हम निकाल लेंगे।"
एआईएमआईएम के कैंडिडेट देने के सवाल पर भाई वीरेंद्र ने कहा कि हर कोई कहता है, लेकिन जब चुनाव का वक्त आता है तो फॉर्मूला बैठाना पड़ता है। तो हमको नहीं लगता है कि हम जो उम्मीदवार चाहते हैं अगर उस उम्मीदवार को खड़ा करें तो एआईएमआईएम विरोध करेगा। अगर उनको (हिना शहाब) खड़ा किया जाएगा तो वो सीट निकाल लेंगी। भाई वीरेंद्र के बयान से साफ माना जा रहा है कि उन्होंने एआईएमआईएम से समर्थन वाला फॉर्मूला सेट किया है।
एआईएमआईएम विधायक ने कही ये बात
हालांकि, एआईएमआईएम के बिहार प्रदेश अध्यक्ष और विधायक अख्तरुल ईमान ने कहा है कि हम राज्यसभा चुनाव में अपना उम्मीदवार देंगे। उन्होंने इसके लिए विपक्षी दलों का सहयोग मांगा है। उनका कहना है कि सांप्रदायिक शक्तियों को रोकना है तो विपक्ष साथ दे।
हिना साहब पूर्व सांसद शहाबुद्दीन की पत्नी हैं। फिलहाल दिवंगत नेता शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब आरजेडी से ही विधायक हैं। 2025 के विधानसभा चुनाव में पहली बार आरजेडी ने टिकट दिया और वे जीत गए। बात हिना शहाब की करें तो वे कई भी राज्यसभा नहीं गई हैं। लोकसभा का चुनाव 2009 से आरजेडी के टिकट पर लड़ीं लेकिन कभी जीतीं नहीं। 2024 में निर्दलीय मैदान उतरीं लेकिन फिर भी हार हुई। बता दें कि शहाबुद्दीन कभी चुनाव नहीं हारे। जेल में रहते हुए पहली बार निर्दलीय विधायक बने थे।
Created On :   23 Feb 2026 10:28 PM IST












