UP Politics: CM योगी का विपक्ष पर तंज, कहा - 'हिन्दू पर्व आता है तो इन्हें गर्मी लगती है, हमें डेंटिंग पेंटिंग करनी पड़ती है'

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को श्रावस्ती में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने आई लव मुहम्मद बनाम आई लव महादेव वाले विवाद पर विपक्ष को लेकर तंज कसा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग हैं जिनको शांति अच्छी नहीं लगती। जब भी कोई हिन्दू पर्व आता है इनको गर्मी लगने लगती है और इनकी गर्मी शांत करने के लिए हमें डेंटिंग पेंटिंग करनी पड़ती है। सबको अपनी आस्था से शांति से त्योहार मानाने का हक है लेकिन आस्था की आड़ में तोड़ फोड़ करोगे तो ये सही नहीं है। हमें छेड़ोगे तो हम छोड़ेंगे नहीं, I Love Mohammad कह कर तोड़ फोड़, आगजनी करते हैं अगर ऐसे आतंक फैलाओगे तो माँ चंडी छोड़ेंगी नहीं, ये माँ चंडी का पर्व है।
सीएम योगी ने विपक्ष पर कसा तंज
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कि अगर किसी ने प्रदर्शन करने का दुस्साहस किया और वो लोग जो कायरों की तरह बच्चों और महिलाओं को आगे किया तो उन्हें भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। हमने हर जाति, हर समुदाय के लोगों को जोड़ने काम किया, किसी से भेदभाव नहीं किया। सबका साथ सबके विकास के लिए सरकार काम कर रही है लेकिन कुछ लोगों को विकास अच्छा नहीं लगता। वो लोग तालिबान व्यवस्था पर विश्वास करते हैं लेकिन ये उनकी मंशा जन्नत में भी पूरी नहीं होने वाली है उनको पहले जहन्नुम में जाना होगा। देश विकास कर रहा है लेकिन कुछ लोग विकास नहीं तालिबानी और दारुल इस्लाम की व्यवस्था चाहते हैं जो चलेगी नहीं, उन्हें जन्नत नहीं जहन्नुम भी नसीब नहीं होगी।
कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर साधा निशाना
इस दौरान सीएम योगी ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि वो समय गया जब कांग्रेस, सपा, बसपा इन उपद्रवियों को अपने पास बुलाती थी और उपद्रवियों को छूट देती थी लेकिन अब डबल इंजन की सरकार है ये छाती पर बुलडोजर चलाना जानती है।
इसके बाद मुख्यमंत्री ने चेतावनी देते हुए यह भी कहा कि अराजकता स्वीकार्य नहीं है, हम सबको सम्मान देंगे, सबको सुरक्षा देंगे लेकिन अगर किसी ने सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने का दुस्साहस किया, निर्दोश नागरिकों पर हमला किया तो उसकी कई पीढ़ियों के सामने ऐसी कार्रवाई की जाएगी कि उनके लिए एक नजीर बन जाएगा। पर्व और त्योहारों के समय माहौल खराब करना स्वीकार्य नहीं है, मैं फिर कहूंगा कि अगर किसी ने सड़कों पर प्रदर्शन करके उपद्रव करने का दुस्साहस किया तो उनको इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। हमने हर जाति, हर समुदाय के लोगों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के साथ जोड़ने का काम किया है, कोई भेदभाव नहीं किया।
Created On :   27 Sept 2025 6:19 PM IST