Tejashwi Yadav News: सदन में चल रहे हंगामे के बीच तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान, 19 अगस्त को नकालेंगे राज भवन तक मार्च

सदन में चल रहे हंगामे के बीच तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान, 19 अगस्त को नकालेंगे राज भवन तक मार्च
आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने संसद में चल रहे बवाल के बीच केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि सभी ने मुंह में दही जमाने का काम किया है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र में सरकार और विपक्ष के बीच चल रहा हंगामा अब भी शांत नहीं हुआ है। इसी बीच तेजस्वी यादव ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए एके47 का मुद्दा उठाया है। उनका कहना है कि आखिर छात्रों पर AK47 से गोलियां चलाई ही क्यों गई हैं। साथ ही उन्होंने बताया है कि अगर उनकी बात नहीं सुनी जाती है तो वे जल्द ही राजभवन तक मार्च निकाल सकते हैं।

सभी ने मुंह में दही जमाने का काम किया- तेजस्वी यादव

तेजस्वी यादव ने कहा है कि "कई दिनों से संसद सत्र चल रहा था और जो सबसे बड़ा मुद्दा जो था कि जिस तरह से छात्रों पर AK47 से गोलियां चलाई गईं, बिहार की धरती पर जो हुआ, उसे पूरी दुनिया ने देखा। पहली बार ऐसी स्थिति बनी। इससे पहले भी पूरे देश में बड़े से बड़े आंदोलन हुए मगर आज तक किसी पर AK47 सीने पर तानकर, खासतौर पर मासूम छात्र जो अपने अधिकार के लिए लड़ रहे थे, उन्हें निशाना बनाया गया। आखिर यह किसके आदेश पर हुआ? चाहे बिहार सरकार के मुख्यमंत्री हो या फिर देश के प्रधानमंत्री हो या गृह मंत्री अमित शाह, सभी ने मुंह में दही जमाने का काम किया है। इस मुद्दे पर लगातार विपक्ष और देश जानना चाहता है कि ऐसी घटना जहां छात्रों पर गोली चलाई जा रही हो, उसका गुनहगार कौन है?"

19 अगस्त को निकाल सकते हैं मार्च

उन्होंने आगे कहा कि "जब मामला ज्यादा बढ़ा तो एक मामूली सिपाही को सस्पेंड करके पल्ला झाड़ने की बात हो गई। इससे साफ है कि ये लोग जवाब देने से इसलिए बच रहे हैं क्योंकि इनकी चोरी पकड़ी गई, सवाल यह खड़ा होता है कि अब तक SP का निलंबन क्यों नहीं किया गया? हम लोगों ने निर्णय लिया है कि आने वाले 19 अगस्त को 11 बजे से हम सभी लोग पार्टी दफ्तर से राज भवन तक मार्च करेंगे।"

Created On :   12 Aug 2026 6:38 PM IST

Tags

Next Story