रेसिपी: छठ पूजा पर घर में बनाएं स्वादिष्ट गुजिया, त्योहार का मजा हो जाएगा दोगुना
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। छठ पूजा के मौके पर घरों में कई तरह के पकवान बनाए जाते हैं। इस त्योहार पर ठेकुआ के साथ गुजिया भी बना सकते हैं। मीठा खाने के शौकीन लोगों को यह खूब पसंद आएगी। घर पर बनी गुजिया का स्वाद बाजार की मिठाई से अलग होता है। इसे आप परिवार के लोगों के साथ मिलकर बना सकते हैं। छठ पूजा के प्रसाद और त्योहार की खुशियों के बीच यह मिठाई खाने का मजा बढ़ा देगी। खास बात यह है कि इसे अपनी पसंद के अनुसार तैयार किया जा सकता है। तो चलिए जानते हैं गुजिया बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत पड़ती है?
यह भी पढ़े -दूज के मौके पर बनाएं स्वादिष्ट मोतीचूर के लड्डू, यहां देखें मार्केट वाली रेसिपी, तारीफ करते नही थकेगा भाई
गुजिया बनाने के लिए जरूरी सामग्री
गेहूं का आटा - 2 कप
घी - 2 बड़े चम्मच
पानी - जरूरत के अनुसार
स्टफिंग के लिए सामग्री
सूखा नारियल - 1.5 कप
गुड़ - 3/4 कप
कद्दूकस किए हुए काजू और बादाम - 1/4 कप
खसखस - 2 बड़े चम्मच
घी - 1 छोटा चम्मच
इलायची पाउडर - 1/4 छोटा चम्मच
तलने के लिए तेल
वीडियो क्रेडिट- Kabita's Kitchen
Created On :  
