होली स्पेशल रेसिपी: होली के खास मौके पर बनाएं पूरन पोली, यहां जानिए इसकी आसान रेसिपी
- होली के मौके पर बनाएं पूरन पोली
- बेहद टेस्टी होती है पूरन पोली
- यहां जानिए इसकी आसान रेसिपी
डिजिटल डेस्क, भोपाल। भारत को त्योहारों का देश कहा जाता है। हमारे यहां हर महीने कोई ना कोई बड़ा त्योहार रहता ही है। इस महीने भी रंगों का त्योहार होली पूरे देश में बड़े उत्साह के साथ सेलिब्रेट किया जाएगा। होली का त्योहार इस महीने के आखिरी सप्ताह में 25 मार्च को मनाया जाएगा। इस दिन लोग एक-दूसरे को अबीर और रंग लगाकर खुशियां बांटते हैं। हालांकि, होली केवल रंगों का ही नहीं बल्कि अलग-अलग पकवानों का भी त्योहार है। होली के खास मौके पर हर घर में अलग-अलग तरह के पारंपरिक पकवान बनाए जाते हैं। इस दिन बनने वाले पारंपरिक पकवानों में पूरन पोली भी शामिल है। यह महाराष्ट्र की बेहद ही फेमस डिश है। आज हम आपको इसी डिश की आसान रेसिपी बताने वाले हैं। आइए जानते हैं पूरन पोली बनाने की आसान रेसिपी के बारे में-
सामग्री
मैदा
चना दाल
नमक
घी
चीनी
गुड़
हरी इलायची पाउडर
वीडियो क्रेडिट: NishaMadhulika
Created On :   12 March 2024 7:04 PM IST












