महज 15 में बनाएं मलाई केक, उंगलियां चाटते रह जाएंगे लोग

  • घर पर भी इसे आसानी से बनाया जा सकता है
  • इसमें आपको रसमलाई, मिल्क केक, केक और रबड़ी की गुडनेस मिलेगी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। शायद कोई ऐसा व्यक्ति होगा, जिसे केक पसंद न हो। आजकल जन्मदिन या सालगिरह से लेकर दफ्तरों में फेयरवेल पार्टी तक केक कटाया जाता है। हालांकि, इसका दायरा सिर्फ यहीं तक सीमित नहीं है, लोग खाना खाने के बाद डेजर्ट के तौर पर भी केक खाना पसंद करते हैं। वैसे तो ज्यादातर के मार्केट से ही खरीदे जाते है लेकिन आपको बता दें कि आप बड़ी ही आसानी से घर पर भी केक तैयार कर सकते हैं। आज हम आपके लिए ऐसी एक केक की रेसिपी लेकर आएं हैं, जिससे मात्र 15 मिनट में एक शानदार डेजर्ट का इंतजाम हो जाता है। इसका नाम है 'मलाई केक'। घर पर भी इसे आसानी से बनाया जा सकता है। यह मलाई केक इतना स्वादिष्ट और हेल्दी है किइसमें आपको रसमलाई, मिल्क केक, केक और रबड़ी की गुडनेस मिलेगी। आइये जानते हैं इसकी आसान रेसिपी -

सामग्री -

शुगर सिरप के लिए

पानी - 1 कप

चीनी - 1/2 कप

इलायची पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच

दूध मिक्सचर के लिए

दूध - 2 कप (500 मिली)

चीनी - 3 बड़े चम्मच

इलायची पाउडर - 1/2 चम्मच

केसर - 10-12 रेशे (वैकल्पिक)

कॉर्नफ्लोर - 2.5 बड़े चम्मच

रस्क या बिस्कॉटी

गार्निशिंग के लिए सूखे मेवे

वीडियो क्रेडिट - Anyone Can Cook with Dr.Alisha

Created On :   19 Aug 2023 10:14 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story