रेसिपी: अष्टमी पर माता रानी को लगाएं हलवा, पूड़ी और चने का भोग, प्रसाद पा कर माता रानी हो जाएंगी प्रसन्न
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अष्टमी का दिन आते ही घर में एक खास खुशी और भक्ति का माहौल बन जाता है। इस दिन मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए हलवा, पूड़ी और काले चने का भोग लगाया जाता है। यह सिर्फ एक परंपरा नहीं, बल्कि श्रद्धा और प्यार से जुड़ी एक सुंदर भावना है। सुबह से ही रसोई में तैयारियां शुरू हो जाती हैं और हर कोई चाहता है कि भोग स्वादिष्ट भी बने और पूरी श्रद्धा से तैयार किया जाए।
हलवा की मिठास, गरमा-गरम पूड़ियां और मसालेदार चने मिलकर भोग को खास बना देते हैं। माना जाता है कि सच्चे मन से बनाया गया यह प्रसाद मां को बहुत प्रिय होता है। अगर आप भी इस अष्टमी अपने घर पर भोग बनाना चाहते हैं, तो आसान तरीके से हलवा, पूड़ी और चने की यह रेसिपी आपके काम आएगी।
यह भी पढ़े -ईद पर कुछ हटकर बनाने का है मन, तो घर पर कुनाफा डिजर्ट की खास रेसिपी को जरूर आजमाएं, खाकर सभी करेंगे तारीफ
हलवा, पूड़ी और चना बनाने के लिए खास सामग्री
चने के लिए
चना - 1 कप (200 gms)
हरा धनिया - 1 से 2 tbsp
तेल - 1 से 2 tbsp
हरी मिर्च - 2 से 3
अदरक - 1 इंच
जीरा - ½ tsp
हल्दी पाउडर - ¼ tsp
धनिया पाउडर - 1 tsp
आम पाउडर - ¼ tsp
लाल मिर्च पाउडर - ¼ tsp
गरम मसाला - ¼ tsp
नमक - 1 tsp
यह भी पढ़े -ईद के खास मौके पर बनाएं कुछ हटकर, यहां देखें मुगलई चिकन हांडी बनाने की खास रेसिपी, खाकर सभी को आ जाएगा मजा
हलवे के लिए
सूजी - ½ कप (100 gms)
घी - ¼ कप
चीनी - ½ कप (125 gms)
इलायची पाउडर - ½ tsp
काजू (कटे हुए) - 1 tbsp
बादाम के टुकड़े - 1 tbsp
किशमिश - 1 tbsp
पूड़ी के लिए
गेहूं का आटा - 2 कप (300 ग्राम)
नमक - ½ छोटा चम्मच
वीडियो क्रेडिट- NishaMadhulika
Created On :   25 March 2026 7:55 PM IST












