रेसिपी: सप्तमी पर माता कालरात्रि को करना है खुश, तो मालपुए का लगाएं भोग, यहां देखें आसान रेसिपी

नवरात्रि के सातवें दिन माता कालरात्रि की पूजा की जाती है। उनको मालपुए बहुत ही ज्यादा प्रिय होते हैं। अगर आप माता कालरात्रि को खुश करना चाहते हैं तो यहां देखें मालपुआ बनाने की रेसिपी।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चैत्र नवरात्र के पावन दिनों में हर दिन मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूप की पूजा की जाती है। सप्तमी तिथि को मां कालरात्रि की आराधना का विशेष महत्व माना जाता है। भक्त इस दिन पूरे श्रद्धा भाव से माता को प्रसन्न करने के लिए पूजा-अर्चना करते हैं और उन्हें प्रिय भोग अर्पित करते हैं। मान्यता है कि सच्चे मन से की गई पूजा से जीवन के संकट दूर होते हैं और नकारात्मक शक्तियों का नाश होता है। इसी कड़ी में मालपुआ का भोग मां कालरात्रि को बेहद प्रिय माना जाता है। घर पर आसानी से बनने वाला यह मीठा व्यंजन न सिर्फ स्वादिष्ट होता है, बल्कि पूजा का महत्व भी बढ़ा देता है। अगर आप भी इस सप्तमी माता रानी को खास भोग लगाना चाहते हैं, तो मालपुआ एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।

मालपुआ बनाने के लिए खास और अहम सामग्री

1. गेहूं का आटा 3/4 कप

2. सूजी 1/4 कप

3. इलायची पाउडर 1/2 tsp

4. सौंफ पाउडर 1/4 tsp

5. चीनी 1 tsp

6. गर्म दूध 1 & 1/4 कप

शुगर सिरप

1. चीनी 1 कप

2. पानी 1 कप

3. केसर 8-10

4. गुलाब जल 2-3 बूंदें

वीडियो क्रेडिट- Ray Kitchen

Created On :   24 March 2026 7:42 PM IST

Tags

Next Story