इस तरह से घर पर बनाएं जामुन शोट्स, पार्टी का मजा होगा दोगुना

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गर्मी का मौसम चल रहा है। बाजार में बेरीज आने लगी हैं जिसे लोग अक्सर जामुन के नाम से जानते हैं। बेरी बच्चों के साथ ही बड़ो को भी बेहद ही पसंद होती है। जामुन एंटीऑक्सिडेंट, खनिज और विटामिन की अच्छाई से भरे होते हैं। ऑक्सीडेटिव तनाव से बचाते हैं। इसके सेवन करने से आपको दमकती त्वचा भी मिल सकती है और बुढ़ापा भी कम हो सकता है। वहीं गर्मी के लिहाज से भी ये फायदेमंद होती है। वहीं महिलाएं अक्सर घर पर किटी पार्टी करती रहती हैं इसलिए आज हम आपको जामुन से जामुन शोट्स बनाना बताएंगे। जिसे आप बड़ी ही आसानी से घर पर बना सकती है। ये आपकी पार्टी का मजा दोगुना करेगा ही साथ ही ये आपके सेहत के लिहाज से भी बेहतर है।

सामग्री

1.जामुन

2.पूदिना

3.शक्कर

4.काला नमक

5.बर्फ

वीडियो क्रडिट- Sanjeev Kapoor Khazana

Created On :   20 Jun 2023 11:29 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story