मकर संक्रांति स्पेशल: मकर संक्रांति पर बनाएं मुरमुरा चिक्की, सिर्फ 15 मिनट में

  • 15 जनवरी को मनाया जाएगा मकर संक्रांति का त्योहार
  • मकर संक्रांति पर बनाएं मुरमुरा चिक्की सिर्फ 15 मिनट में

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मकर संक्राति का त्योहार आने ही वाला है। घर पर तरह तरह के पकवान बनते हैं। घर पर आप भी कई तरह की मिठाई आदि बनाती होंगी। लेकिन आज हम आपके लिए बेहद ही कम समय में बनने वाली एक आसान रेसिपी लेकर आएं हैं। आपने अभी तक तिल, गुड़ और मूंगफली वाली चिक्की तो बनाई ही होगी। आज हम आपको मुरमुरा चिक्की बनाने सिखाएंगे। इसे आप मात्र 15 मिनट में बना कर तैयार कर सकती हैं। ये खाने में बेहद ही टेस्टी और क्रंची बनती है। इसे बनाने में कम समय के साथ साथ कम सामग्री भी लगती है। मकर संक्रांति पर आप इसे बना कर देख सकती है। आप इसे बनाकरअपने मेहमानों को भी सर्व कर सकती हैं।

सामग्री

100 ग्राम मुरमुरा

150 ग्राम कटा हुआ गुड़

2 टेबल-स्पून घी + ब्रश करने के लिए

वीडियो क्रेडिट- Sanjeev Kapoor Khazana

Created On :   6 Jan 2024 12:56 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story