​Recipe: गर्मी में आपको कूल रखेगी मैंगो लस्सी, जानें इसे बनाने की विधि 

​Recipe: गर्मी में आपको कूल रखेगी मैंगो लस्सी, जानें इसे बनाने की विधि 

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। ग​र्मी का मौसम आने को है और इस मौसम में कूल बने रहने के लिए बाजार में कई जरह की चीजें उपलब्ध होती हैं। इनमें लस्सी का अपना मजा है, जो बाजार में मिलने के साथ घर पर भी बनाई जाती है। वहीं इस मौसम में सभी को आम खाना भी बेहद अच्छा लगता है। लेकिन क्या आपने कभी आम की लस्सी का स्वाद चखा है। यदि नहीं, तो आइए जानते हैं इसके बारे में...

आम की लस्सी की विधि बेहद आसान है, इसे कुछ ही समय में आसानी से तैयार किया जा सकता है। यहां आपको "कुक विद रजिया" के किचन से आम की लस्‍सी बनाने की विधि के बारे में बताने जा रहे हैं। जो हर किसी को पसंद आएगी और गर्मी में आपकी सेहत को भी ठीक रखने का काम करेगी।

ओडिशा स्पेशल छेना स्टीम रेसिपी

सामग्री:

  • एक छोटा सा आम (टुकड़ों में कटा हुआ)
  • एक कटोरी दही
  • एक चम्मच चीनी (शकर)
  • 1/3 चम्मच इलायची पावडर

बनाने की विधि

  • एक छोटे आम को लें और इसे छीलकर छोटे टुकड़ों में काट लें
  • मिक्सी में कटे हुए आम के टुकड़े डालें
  • अब इसमें चीनी डालें
  • इसके बाद इसमें दही डालें
  • इसके बाद इसमें इलायची पावडर डालें
  • अब इसे मिक्सी में अच्छी तरह से पीस लें

इस तरह आपकी आम लस्सी तैयार है। इसे ग्लास या कटोरी में सर्व करें। इसमें आप अलग से ड्राई फूड भी डाल सकते हैं।

Created On :   18 Feb 2020 9:40 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story