रेसिपी: मुंबई की फेमस पाव भाजी बनाएं घर पर ही, यहां देखें आसान और झटपट तैयार करने वाली रेसिपी
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मुंबई की गरमा-गरम पाव भाजी किसे पसंद नहीं होती। मक्खन में सिके पाव और मसालेदार भाजी का स्वाद बहुत ही खास लगता है। अक्सर लोग सोचते हैं कि बाजार जैसी पाव भाजी घर पर बनाना मुश्किल होगा लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। थोड़ी सी तैयारी और कुछ आसान चीजों की मदद से आप घर पर भी स्वादिष्ट पाव भाजी बना सकते हैं। इसके लिए आपको कोई खास कुकिंग स्किल सीखने की जरूरत नहीं है। घर में मिलने वाली सब्जियों से ही अच्छी भाजी तैयार हो जाती है। ऊपर से मक्खन, थोड़ा नींबू और प्याज डालने पर इसका स्वाद और भी अच्छा लगता है। अगर आपको मुंबई वाली पाव भाजी खाना पसंद है, तो अब बाहर जाने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको इसे बनाने का बहुत ही आसान तरीका बताएंगे। इसे आप नाश्ते, शाम के स्नैक या डिनर में भी बना सकते हैं। बच्चों से लेकर बड़े तक इसे मजे से खा सकते हैं।
यह भी पढ़े -बप्पा के विसर्जन से पहले एक बार उन्हें इस शानदार मिठाई का जरूर लगाएं भोग, बनाने में बहुत ही आसान और स्वाद में लाजवाब!
पाव भाजी बनाने के लिए अहम सामग्री
तेल - 1 बड़ा चम्मच
जीरा - 1 चम्मच
पाव भाजी मसाला - 1 छोटा चम्मच
टमाटर - 3 मध्यम
आलू - 3
गाजर - 2
चुकंदर - ½
मटर - ½ कटोरी
नमक स्वाद अनुसार
पानी - 500 मि.ली
पानी 500 मि.ली
मक्खन - 2 बड़े चम्मच
तेल - 2 बड़े चम्मच
शिमला मिर्च - 2
प्याज - 2
नमक - स्वाद हिसाब से
पाव भाजी मसाला - 2 चम्मच
कश्मीरी लाल मिर्च - 1 चम्मच
कसूरी मेथी - 1 छोटा चम्मच
हरी मिर्ची - 2
धनिया - 2 बड़े चम्मच
जीजी पेस्ट - 1 चम्मच
लाल रंग - बाजार लुक के झूठ
निम्बू - 1 चम्मच
पानी - 1 - 2 गिलास
पाव के लिए -
मक्खन
धनिया
यह भी पढ़े -शाम के नाश्ते में कुछ खास खाने का हो रहा है मन? तो इस एक चीज को मिलाकर मार्केट जैसी चाउमीन बनाएं घर पर
वीडियो क्रेडिट- CookingShooking Hindi
Created On :   27 Sept 2026 4:25 PM IST











