रेसिपी: मानसून में खाना चाहते हैं कुछ हेल्दी और टेस्टी, तो सूजी के इस नाश्ते को करें ट्राई, कचौड़ी-समोसे की नहीं आएगी याद

  • घर पर बनाएं सूजी का आसान नाश्ता
  • बारिश में समोसे-कचौड़ी को जाएंगे भूल
  • सूजी चीला बनाने की सामग्री

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मानसून ने देश में दस्तक दे दी है। इस मौसम में सभी का कुछ चटपटा और स्वादिष्ट खाने का मन करता है। लेकिन बारिश में तला भुना खाना अवॉइड करना चाहिए। अगर आपको भी कुछ अच्छा खाने का मन करता है, लेकिन समझ नहीं आ रहा है कि क्या बनाएं। तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपके लिए सूजी का एक ऐसा नाश्ता लेकर आए हैं, जिसको खाकर आपका मन शांत हो जाएगा। साथ ही आप इस नाश्ते को खाकर समोसा और कचौड़ी खाना तो भूल ही जाएंगे। तो चलिए सूजी से बने इस आसान नाश्ते की रेसिपी और सामग्री के बारे में जानते हैं।

सूजी का चीला बनाने के लिए सामग्री

सूजी - 1 कप

कद्दूकस किया हुआ आलू - 1 पीस

कटा हुआ धनिया पत्ता

मेथी

बेसन - 1/4 कप

कटा हुआ प्याज - 1 पीस

टमाटर - 3 पीस

अदरक, लहसुन हरी मिर्च का पेस्ट - 1 बड़ा चम्मच

स्वादानुसार नमक

काली मिर्च पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच

तेल - 1 बड़ा चम्मच

सरसों के बीज - 1 छोटा चम्मच

जीरा - 1/2 छोटा चम्मच

करी पत्ता

फ्रूट सॉल्ट - 1 छोटा चम्मच

सफेद तिल

वीडियो क्रेडिट- CookwithParul

Created On :   21 Jun 2025 6:17 PM IST

Tags

Next Story