राइस स्पेशल: सिर्फ 15 मिनटों में बनाए ये साउथ इंडियन रेसिपी, जानिए टेस्टी कर्ड राइस की रेसिपी

  • कर्ड राइस साउथ इंडिया की एक बहुत फेमस और सिंपल रेसिपी है
  • दही और चावल का कॉम्बिनेशन बहुत फायदेमंद होता है

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कर्ड राइस साउथ इंडिया की एक बहुत फेमस और सिंपल रेसिपी है। इसमें दही और चावल (पका हुआ) दो मेन इंग्रीडिएंट्स हैं। कर्ड राइस में दही और चावल के अलावा तड़का सबसे महत्वपूर्ण होता है। कर्ड राइस खाने में बहुत टेस्टी लगती है और इसे बनाना भी आसान है। अगर आपके पास पका हुआ चावल हो तो आप मात्र 15 मिनटों में कर्ड राइस बना सकते हैं। साउथ इंडियन घरों में इसे खाने के बाद सबसे अंत में परोसा जाता है। हेल्थ रिलेटेड बेनिफिट्स की दृष्टि से दही और चावल का कॉम्बिनेशन बहुत फायदेमंद होता है। इडली, डोसा और उत्तपम जैसी डिशेज साउथ इंडिया ही नहीं बल्कि पूरे भारत में काफी पसंद की जाती है। अगर आप साउथ इंडियन डिशेज के फैन हैं तो यह रेसिपी आपको जरूर पसंद आएगी।

सामग्री -

चावल - 2 कप (उबला हुआ)

दही - 1.5 कप

अदरक - 1.5 बड़ा चम्मच (कटा हुआ)

हरी मिर्च - 2 (कटा हुआ)

गाजर - 1/2 कप (कसा हुआ)

घी - 2 बड़ा चम्मच

सूखी लाल मिर्च - 2-3

सरसों - 2 छोटा चम्मच

उड़द दाल - 2 चम्मच

हींग - 1/4 छोटी चम्मच

करी पत्ता - मुट्ठी भर

दूध - एक चम्मच

नमक - स्वादानुसार

ताजा हरा धनिया - मुट्ठी भर (कटा हुआ)

वीडियो क्रेडिट - Kunal Kapoor

Created On :   10 Oct 2023 1:11 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story