एशियन गेम्स 2026: कबड्डी में भारत का 'गोल्डन डे', विमेंस के बाद मेंस टीम ने जीता गोल्ड मेडल, फाइनल में ईरान को 40-34 से हराया

कबड्डी में भारत का गोल्डन डे, विमेंस के बाद मेंस टीम ने जीता गोल्ड मेडल, फाइनल में ईरान को 40-34 से हराया
एशियन गेम्स 2026 में एक ही दिन भारत ने कबड्डी के दोनों गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिए हैं। महिला टीम ने शनिवार सुबह खेले गए फाइनल मुकाबले में ईरान को 37-34 से मात दी। अब इसके कुछ ही घंटों बाद पुरुष टीम ने भी ईरान को 40-34 से हराकर गोल्ड पर कब्जा जमाया।

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। एशियन गेम्स 2026 में एक ही दिन भारत ने कबड्डी के दोनों गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिए हैं। महिला टीम ने शनिवार सुबह खेले गए फाइनल मुकाबले में ईरान को 37-34 से मात दी। अब इसके कुछ ही घंटों बाद पुरुष टीम ने भी ईरान को 40-34 से हराकर गोल्ड पर कब्जा जमाया।

यह एशियन गेम्स में भारत की मेंस कबड्डी टीम का लगातार दसवां मेडल है। वहीं महिला टीम ने लगातार पांचवी बार ये कारनामा किया है।

पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद मिली जीत

भारत और ईरान मेंस टीम के बीच खेला गया फाइनल मुकाबला रोमांचक रहा। पहले हाफ के आखिर में ईरान टीम बढ़त बनाए हुए थी। स्कोर 18-17 से उसके पक्ष में था। दूसरे हाफ में भारतीय टीम ने जबरदस्त वापसी की। सुमित ने डिफेंस में लगातार अहम टैकल किए। वहीं, अर्जुन देशवाल ने रेडिंग में अंक बटोरे। मैच में 21-21 की बराबरी करने के बाद भारत ने बढ़त बनानी शुरू की। आखिरी समय में भारत के डिफेंस बढ़त बनाए रखी और मैच को 37-34 से जीत लिया।

आज भारत के खाते में आए 5 मेडल

एशियन गेम्स में आज (शनिवार, 26 सितंबर) को 5 मेडल मिले, इनमें दो गोल्ड, दो सिल्वर और एक ब्रॉन्ज है। दिन की शुरुआत में सवान बरवाल ने मैराथन में सिल्वर जीता था। इसके बाद विमेंस 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन टीम इवेंट में सिल्वर मेडल अपने नाम किया था। तीसरा मेडल स्क्वैश के मिक्स्ड टीम इंवेंट में आया। जोशन चिनप्पा और सेंथिलकुमार की जोड़ी ने ब्रॉन्ज पर कब्जा जमाया। साथ महिला और पुरुष कबड्डी टीमों ने गोल्ड मेडल जीता।

मेडल टैली में लगाई छलांग

आज मिले 5 मेडल के बाद भारत के कुल मेडलों की संख्या 28 हो गई। इनमें 4 गोल्ड, 11 सिल्वर और 13 ब्रॉन्ज हैं। इसके साथ ही भारत ने मेडल टैली में लंबी छलांग लगाते हुए टॉप-10 में एंट्री कर ली है।

Created On :   26 Sept 2026 4:26 PM IST

Tags

Next Story