Asian Games 2026: महिला कबड्डी टीम ने भारत को दिलाया तीसरा गोल्ड मेडल, रोमांचक मुकाबले में ईरान को 37-34 से हराया

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। भारतीय महिला कबड्डी टीम ने एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल जीत लिया है। टीम ने फाइनल मुकाबले में ईरान को 37-34 से मात दी। एशियन गेम्स के इस सीजन का यह तीसरा गोल्ड मेडल है। अब मेंस टीम का फाइनल मैच दोपहर ढाई बजे से खेला जाएगा।
फाइनल मुकाबला काफी रोमांचक रहा। पहले हाफ में टीम इंडिया ने अच्छा खेल दिखाया और अच्छी बढ़त हासिल की। लेकिन, दूसरे हाफ में ईरान ने जबरदस्त वापसी की और भारत की बढ़त केवल 1 पॉइंट की रह गई। हालांकि मैच के आखिरी 5 मिनट में भारतीय टीम ने शानदार खेल दिखाया और मैच अपने नाम किया।
यह भी पढ़े -एशियन गेम्स राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने मैराथन में सिल्वर जीतने वाले सावन बरवाल को दी बधाई
हाफ टाइम तक भारत को ईरान पर 22-16 की बढ़त मिली। दूसरे हाफ की शुरुआत में ईरान का प्रदर्शन शानदार रहा। स्कोर 27-26 तक आ गया। इसके बाद टीम इंडिया ने अपनी रणनीति में बदलाव किया और ईरान की टीम को मात दे दी।
चौथी बार बनी चैंपियन
यह भारतीय कबड्डी टीम का पांचवा एशियन गेम्स है। टूर्नामेंट के इतिहास में चौथी बार टीम इंडिया चैंपियन बनी है। 2018 जकार्ता एशियन गेम्स में टीम को सिल्वर मेडल मिला था।
वहीं एशियन गेम्स के मौजूदा सीजन की बात करें तो यह भारत का तीसरा गोल्ड है। इससे पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम और कमलजीत-सुरुची ने शूटिंग में गोल्ड मेडल जीता था।
इस गोल्ड के साथ ही भारत के कुल मेडल्स की संख्या 27 हो गई है। इनमें 3 गोल्ड, 11 सिल्वर और 13 ब्रॉन्ज हैं।
Created On :   26 Sept 2026 11:51 AM IST













