एशियन गेम्स 2026: कौन हैं तजिंदरपाल सिंह तूर? मेडल की लगा दी हैट्रिक, जानिए जांबाज गोला फेंक खिलाड़ी के बारे में

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जापान के आइची और नागोया में आयोजित 20वें एशियाई खेल में भारतीय स्टार एथलीट तेजिंदरपाल सिंह तूर ने सिल्वर मेडल अपने नाम कर लिया है। उन्होंने शॉट पुट में 20.64 का स्कोर किया। तेजिंदरपाल एशिनय गेम्स में दो बार गोल्ड जीत चुके हैं। एशियाई खेलों में तीसरी बार स्वर्ण पदक जीतने के इरादे से उतरे थे लेकिन उनको सिल्वर से संतोष करना पड़ा। अगर वह एक और गोल्ड जीत लेते तो उनका नाम इतिहास के किताबों में दर्ज हो जाता। आइए एक नजर डालते हैं भारत के इस जांबाज खिलाड़ी पर, जिसने एक बार फिर एशियन गेम्स के मंच पर तिरंगे का मान बढ़ाया है।
कौन है तिजिंदरपाल सिंह कहां से आते हैं?
तजिंदरपाल सिंह का जन्म 13 नवंबर 1994 को पंजाब के खोसा पंडो गांव में हुआ। वह एक किसान परिवार से आते हैं। तजिंदरपाल सिंह तूर को खेल के प्रति बचपन से ही काफी लगाव था। वह अपने चाचा गुरदेव सिंह से काफी प्रभावित हुए, जो एक अंतरराष्ट्रीय शॉट पुट पदक विजेता थे। तजिंदरपाल ने साल 2016 में फ़ेडरेशन कप शॉट पुट में ख़िताब जीता। इसके बाद 2017 में 20.40 मीटर के अपने सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ अपने इस खिताब का बचाव भी किया। तजिंदरपाल सिंह इसी तरह शानदार प्रदर्शन करते गए।
तंजिदरपाल सिंह तूर के रिकॉर्ड और उपलब्धियां
2017 एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप - रजत पदक
2018 एशियाई खेल - स्वर्ण पदक
2019 एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप - स्वर्ण पदक
2023 एशियाई इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप - स्वर्ण पदक
2023 एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप - स्वर्ण पदक
2023 एशियाई खेल - स्वर्ण पदक
पुरुषों का शॉट पुट राष्ट्रीय रिकॉर्ड और एशियाई रिकॉर्ड - 21.77 मीटर
पुरुषों के शॉट पुट में एशियन गेम्स रिकॉर्ड - 20.75 मीटर
तिजिंदरपाल सिंह ने एशिनय गेम्स में कब किस वर्ष कौन सा मेडल जीता, थ्रो की दूरी कितनी रही नीचे दी गई सीरणी से समझें।
Created On :   26 Sept 2026 8:30 PM IST












