एशियन गेम्स 2026: शूटिंग में भारत को मिला एक और मेडल, विमेंस टीम ने 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन में 'सिल्वर' पर साधा निशाना

शूटिंग में भारत को मिला एक और मेडल, विमेंस टीम ने 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन में सिल्वर पर साधा निशाना
भारत के एशियन गेम्स 2026 के सातवें दिन की शुरुआत शानदार रही है। मैराथन के बाद शूटिंग में भारत ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया है। विमेंस 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन कैटेगरी में भारतीय टीम दूसरे स्थान पर रही।

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। भारत के एशियन गेम्स 2026 के सातवें दिन की शुरुआत शानदार रही है। मैराथन के बाद शूटिंग में भारत ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया है। विमेंस 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन कैटेगरी में भारतीय टीम दूसरे स्थान पर रही।

सिल्वर मेडल विनर इंडियन टीम में आशी चौकसे, तिलोत्तमा सेन और विदार्शा विनोद शामिल हैं। भारतीय टिकड़ी ने कुल 1763 पॉइंट्स हासिल किए और दूसरे स्थान पर रही। वहीं चीन की टीम 1773 पॉइंट्स के साथ टॉप रही और गोल्ड मेडल हासिल किया। तीसरे स्थान पर कजाकिस्तान टीम रही, जिसने 1754 पॉइंट्स के साथ ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।

शूटिंग में 11वां मेडल

भारत को इस प्रतियोगिता में शूटिंग इवेंट में मिला यह 11वां मेडल है। इससे पहले एक गोल्ड, पांच सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज मिल चुके हैं। वहीं ओवरऑल यह 25वां मेडल है, जिसमें 2 गोल्ड, 11 सिल्वर और ब्रॉन्ज शामिल है। मेडल टैली में भारत 12 स्थान पर मौजूद है।

98 गोल्ड समेत कुल 160 मेडल के साथ चीन पहले स्थान पर है। वहीं मेजबान जापान 29 गोल्ड के साथ कुल 116 मेडल के साथ दूसरे पायदान पर मौजूद है।

Created On :   26 Sept 2026 8:54 AM IST

Tags

Next Story