Commonwealth Games 2026: टूर्नामेंट में 27 जुलाई को होने वाले गेम्स का पूरा शेड्यूल, एथलेटिक्स की होगी शुरुआत, भारत के पास मेडल जीतने का शानदार मौका

टूर्नामेंट में 27 जुलाई को होने वाले गेम्स का पूरा शेड्यूल, एथलेटिक्स की होगी शुरुआत, भारत के पास मेडल जीतने का शानदार मौका

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। खेलों का महाकुंभ कहे जाने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में सोमवार (27 जुलाई) का दिन इंडिया के लिए मेडल के लिहाज से बहुत खास रहने वाला है। टूर्नामेंट के 5वें दिन एथलेटिक्स स्पर्धा की शुरुआत होगी। भारतीय एथलीट वेटलिफ्टिंग, बॉक्सिंग, स्विमिंग और आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक में अपना जलवा दिखाएंगे। हाई जंप फाइनल दिन का मुख्य आकर्षण होगी, जहां सर्वेश कुशारे, तेजस्विन शंकर और जे आदर्श राम मेडल के लिए उतरेंगे। इसके अलावा वेटलिफ्टिंग में ज्ञानेश्वरी यादव, बिंद्यारानी देवी और वी अजय बाबू से भी पदकों की उम्मीदें होंगी। आइए आपको 27 जुलाई को कॉमनवेल्थ गेम्स में होने वाले खेल का पूरा शेड्यूल बता देते हैं।

कॉमनवेल्थ गेम्स में 27 जुलाई का भारत का शेड्यूल

एथलेटिक्स और पैरा एथलेटिक्स

दोपहर 02:40 बजे - गुरिंदरवीर सिंह — पुरुषों की 100m हीट्स

दोपहर 03:00 बजे - मुरली श्रीशंकर और लोकेश सत्यानाथन - पुरुषों की लॉन्ग जंप क्वालिफाइंग

दोपहर 03:55 बजे - तेजस शिर्से — पुरुषों की 110m हर्डल्स हीट्स

रात 11:35 बजे - शर्मिला धनखड़ और शिल्पा के शायला- महिलाओं का शॉट पुट F57 फाइनल (मेडल इवेंट)

रात 11:40 बजे - सर्वेश अनिल कुशारे, तेजस्विन शंकर, जे आदर्श राम — पुरुषों का हाई जंप फाइनल (मेडल इवेंट)

रात 01:57 बजे (28 जुलाई तड़के) - राकेशभाई भट्ट और श्रेयांश त्रिवेदी — पुरुषों की 100m T38 फाइनल (मेडल इवेंट)

रात 02:15 बजे (28 जुलाई तड़के) - तेजस शिर्से — पुरुषों की 110m हर्डल्स फाइनल (क्वालिफाई करने पर) (मेडल इवेंट)

वेटलिफ्टिंग

शाम 05:30 बजे - ज्ञानेश्वरी यादव - महिलाओं का 53kg फाइनल (मेडल इवेंट)

रात 08:00 बजे - बिंद्यारानी देवी - महिलाओं का 58kg फाइनल (मेडल इवेंट)

रात 12:30 बजे (28 जुलाई तड़के) - वी अजय बाबू - पुरुषों का 79kg फाइनल (मेडल इवेंट)

बॉक्सिंग

शाम 04:45 बजे - सचिन सिवाच बनाम विलियम हेविट (इंग्लैंड) — पुरुषों का 60kg राउंड ऑफ 16

शाम 06:00 बजे - अंकुश बनाम जलान जान (एंटीगुआ और बारबुडा) — पुरुषों का 80kg राउंड ऑफ 16

रात 10:30 बजे - साक्षी चौधरी बनाम लेथाबो मोडुकनेले (बोत्सवाना) — महिलाओं का 51kg राउंड ऑफ 16

रात 01:00 बजे (28 जुलाई तड़के) - सुमित कुंडू बनाम जॉन मैककोनेल (नॉर्दर्न आयरलैंड) — पुरुषों का 70kg राउंड ऑफ 16

आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक

शाम 06:15 बजे - प्रतिष्ठ समंथा — महिलाओं का वॉल्ट फाइनल (मेडल इवेंट)

स्विमिंग

दोपहर 03:00 बजे - साजन प्रकाश — पुरुषों की 200m बटरफ्लाई हीट्स

रात 01:44 बजे (28 जुलाई तड़के) - साजन प्रकाश — पुरुषों की 200m बटरफ्लाई फाइनल (क्वालिफाई करने पर) (मेडल इवेंट)

Created On :   27 July 2026 1:22 AM IST

Tags

Next Story