Womens Day 2026: जानिए उन क्रिकेटर्स के बारे में जिन्होंने महिला क्रिकेट को भारत में दिलाई पहचान, एक ने लगाया रनों का अंबार तो दूसरी ने जीता दिया वर्ल्ड कप

जानिए उन क्रिकेटर्स के बारे में जिन्होंने महिला क्रिकेट को भारत में दिलाई पहचान, एक ने लगाया रनों का अंबार तो दूसरी ने जीता दिया वर्ल्ड कप
एक समय भारत में क्रिकेट को केवल पुरुषों का खेला माना जाता था। लोग महिला क्रिकेट को देखना पसंद नहीं करते थे। लेकिन समय का साथ महिला क्रिकेट ने फैंस के दिलों में अपनी एक अलग जगह बनाई है। भारत में महिला क्रिकेट को बुलंदियों तक पहुंचाने में कई खिलाड़ियों ने अहम रोल निभाया है।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। एक समय भारत में क्रिकेट को केवल पुरुषों का खेला माना जाता था। लोग महिला क्रिकेट को देखना पसंद नहीं करते थे। लेकिन समय का साथ महिला क्रिकेट ने फैंस के दिलों में अपनी एक अलग जगह बनाई है। भारत में महिला क्रिकेट को बुलंदियों तक पहुंचाने में कई खिलाड़ियों ने अहम रोल निभाया है। हर साल की तरह इस बार भी 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस दुनिया भर में मनाया जाएगा। इस खास मौके पर हम आपको भारतीय क्रिकेट की उन पांच सबसे बेहतरीन महिला क्रिकेटर्स के बारे में बताने वाले जिन्होंने देश में महिला क्रिकेट को नई बुलंदियों पर पहुंचाने का काम किया।

मिताली राज

भारतीय महिला टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज दुनिया की सबसे बेहतरीन महिला क्रिकेटर्स में गिनी जाती हैं। उन्होंने 22 सालों से ज्यादा समय तक इंटरनेशनल क्रिकेट खेला। इस दौरान उन्होंने भारत के लिए 333 मैचों में लगभग 11 हजार रन बनाए। अपने इतने लंबे इंटरनेशनल करियर में मिताली ने सालों तक भारतीय टीम की कमान संभाली। वह इंटरनेशनल क्रिकेट में दस हजार रनों का आंकड़ा पार करने वाली पहली महिला खिलाड़ी है।

झूलन गोस्वामी

अपनी रफ्तार भरी गेंदों से लगभग दो दशकों तक महिला क्रिकेट में राज करने वाले झूलन गोस्वामी ने भारतीय महिला टीम को नई बुलंदियों पर पहुंचाया है। चकदा एक्सप्रेस के नाम से मशहूर झूलन ने 284 इंटरनेशनल मैचों में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया। इस दौरान उन्होंने कुल 355 बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया।

अंजुम चोपड़ा

भारतीय महिला टीम की दिग्गज बल्लेबाज अंजुम चोपड़ा ने भी भारतीय महिला क्रिकेट को नई ऊंचाईयों तक पहुंचाने का काम किया है। अंजुम ने भारत के लिए कुल 157 इंटरनेशनल मैच खेले। इस दौरान उन्होंने तीन हजार से अधिक इंटरनेशनल रन बनाए। हालांकि, उन्होंने अपने क्रिकेट करियर से ज्यादा अपने ब्रॉडकास्टिंग करियर से भारतीय महिला क्रिकेट को बढ़ाने का काम किया। आज भी वह कई बड़े इवेंट्स में ब्रॉडकास्टिंग करती नजर आ रही हैं।

हरमनप्रीत कौर

भारतीय महिला टीम की मौजूदा कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी भारतीय महिला क्रिकेट को दुनिया भर में नई बुलंदियों पर पहुंचाने का काम किया है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान और एक विस्फोटक हरफनमौला खिलाड़ी हैं। पंजाब के मोगा की रहने वाली हरमनप्रीत टी20 अंतरराष्ट्रीय में शतक लगाने वाली पहली भारतीय महिला हैं और महिला बिग बैश लीग में खेलने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी भी बनीं। उन्हें अर्जुन पुरस्कार और 2026 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 2025 में पहला आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप जीता है।

स्मृति मंधाना

स्मृति मंधाना भारतीय महिला क्रिकेट की सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक हैं, जिन्हें उनकी आक्रामक बल्लेबाजी, तीनों फॉर्मेट में निरंतरता और नेतृत्व क्षमता के लिए जाना जाता है। वह दुनिया की एकमात्र ऐसी महिला क्रिकेटर हैं, जिन्हें दो बार ICC महिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड मिला है। वे WPL 2024 की विजेता टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की कप्तान भी हैं।

जेमिमा रोड्रिग्स

जेमिमा रोड्रिग्स भारतीय महिला क्रिकेट टीम की एक बेहतरीन ऑलराउंडर और शीर्ष बल्लेबाज हैं, जिन्हें मुख्य रूप से 2025 विश्व कप सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 127* रनों की ऐतिहासिक पारी और दबाव में शानदार प्रदर्शन के लिए जाना जाता है। उन्होंने 17 साल की उम्र में डेब्यू किया और वह एक 360-डिग्री खिलाड़ी हैं।

Created On :   7 March 2026 3:56 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story