Arjun Tendulkar Wedding: शादी के बंधन में बंधे सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंदोक, शादी के बाद की पहली तस्वीर

शादी के बंधन में बंधे सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंदोक, शादी के बाद की पहली तस्वीर
सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की आज सानिया चंडोक शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों ने आज गुरुवार पांच मार्च को मुंबई में सात फेरे लिए। शादी के समारोह में खेल जगत और बॉलीवुड के कई सितारे मौजूद रहे। शादी के बाद अर्जुन और सानिया मीडिया के सामने आए और तस्वीरें भी खिंचवाईं।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की आज सानिया चंडोक शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों ने आज गुरुवार पांच मार्च को मुंबई में सात फेरे लिए। शादी के समारोह में खेल जगत और बॉलीवुड के कई सितारे मौजूद रहे। शादी के बाद अर्जुन और सानिया मीडिया के सामने आए और तस्वीरें भी खिंचवाईं। वहीं, इसके बाद पूरा तेंदुलकर परिवार भी मीडिया के सामने आया। सचिन और उनकी पत्नी अंजलि भी बेटे की शादी पर खुश नजर आईं। इसका वीडियो भी सामने आया है। वहीं, सारा तेंदुलकर भी गुलाबी साड़ी में खूब जंचीं। वहीं शादी की पहली तस्वीरें भी सामने आ गई है।

बता दें कि अर्जुन की शादी के फंक्शन में टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज मौजूदा चयनकर्ता अजीत अगरकर भी नजर आए। इसके अलावा पूर्व भारतीय खिलाड़ी और पूर्व कोच राहुल द्रविड़ अपनी पत्नी विजेता पेंधारकर के साथ दिखे। इसके अलावा अजिंक्य रहाणे, अनिल कुंबले, सुरेश रैना वेंकटेश प्रसाद, आकाश चोपड़ा और यूसुफ पठान जैसे दिग्गज शामिल रहे।


राजनीतिक हस्तियों को भी मिला था निमंत्रण

शादी के लिए तमाम राजनीतिक हस्तियों को भी निमंत्रण दिया गया, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गृह मंत्री अमित शाह और कांग्रेस नेता राहुल गांधी शामिल हैं। इस तरह अर्जुन की शादी का समारोह काफी भव्य रहा है।

कौन हैं अर्जुन तेंदुलकर की दुल्हनियां?

अर्जुन तेंदुलकर की पत्नी सानिया चंडोक एक एंटरप्रेन्योर हैं। वह मुंबई के उद्योगपति रवि घाई की पोती हैं सानिया एक पेट केयर ब्रांड का मालिकाना हक रखती हैं, जहां पशुओं की स्किनकेयर, ग्रूमिंग और इस तरह की चीजें होती हैं।

Created On :   5 March 2026 4:27 PM IST

Tags

Next Story