IND vs ENG T20 WC 2026: आज सेमीफाइनल में इंग्लैंड से भिड़ेगी टीम इंडिया, वर्ल्ड कप हिस्ट्री में छठी बार होगा सामना, जानें रिकॉर्ड से लेकर मौसम तक सब कुछ

आज सेमीफाइनल में इंग्लैंड से भिड़ेगी टीम इंडिया, वर्ल्ड कप हिस्ट्री में छठी बार होगा सामना, जानें रिकॉर्ड से लेकर मौसम तक सब कुछ
आईसीसी टी20 वर्ल्डकप 2026 अब अपने आखिरी और सबसे एक्साइटिंग मोड़ पर है। आज गुरुवार, 5 मार्च को टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल खेला जाएगा, जिसमें भारत और इंग्लैंड की टीमें आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला मुंबई के ऐतिहासिक स्टेडियम में खेला जाएगा। ब

डिजिटल डेस्क, मुंबई। आईसीसी टी20 वर्ल्डकप 2026 अब अपने आखिरी और सबसे एक्साइटिंग मोड़ पर है। आज गुरुवार, 5 मार्च को टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल खेला जाएगा, जिसमें भारत और इंग्लैंड की टीमें आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला मुंबई के ऐतिहासिक स्टेडियम में खेला जाएगा। बता दें कि, लगातार तीसरे टी20 वर्ल्ड कप में भारत और इंग्लैंड की भिड़ंत सेमीफाइनल में हो रही है। इससे पहले दोनों टीमें 2022 और 2024 में भी सेमीफाइनल में टकरा चुकी हैं। इस मुकाबले की विजेता टीम सीधे फाइनल में पहुंचेगी। फाइनल मैच 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा वहीं विनर टीम का सामना न्यूजीलैंड से होगा।

दोनों टीमें छठी बार सेमीफाइल खेलेंगी

भारत की टीम छठी बार टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंची है। टीम इससे पहले 2007, 2014, 2016, 2022 और 2024 में भी टॉप-4 टीमों में जगह बना चुकी है, टीम ने 5 में से 3 सेमीफाइनल जीते। वहीं, इंग्लैंड भी छठी बार सेमीफाइनल खेल रहा है। इससे पहले टीम 2010, 2016, 2021, 2022 और 2024 में इस स्टेज तक पहुंची थी। 3 सेमीफाइनल जीतकर टीम ने फाइनल में जगह बनाई थी।

पिच रिपोर्ट और रिकॉर्ड

वानखेड़े स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है। साफ मौसम के कारण ओस भी अहम भूमिका निभा सकती है, जिससे टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का फैसला ले सकती है।यहां 16 टी-20 इंटरनेशनल में 8 बार चेज करने वाली टीमों और 8 ही बार पहले बैटिंग करने वाली टीमों को जीत मिली। 254 रन इस मैदान का सबसे बड़ा स्कोर है, जो वेस्टइंडीज ने इसी वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे के खिलाफ बनाया। यहां 32 पारियों में 6 बार 200 प्लस के स्कोर बन चुके हैं। इंग्लैंड की टीम ही 2025 में भारत के खिलाफ 97 रन पर ऑलआउट भी हो चुकी है। मौजूदा वर्ल्ड कप में यहां 7 मैच खेले गए। शुरुआती 3 मैच पहले बैटिंग करने वाली टीमों ने जीते। इसके बाद लगातार 3 मैचों में चेज करने वाली टीमों को सफलता मिली।

मुंबई में बारिश की कोई संभावना नहीं

गुरुवार को मुंबई में आसमान बिल्कुल साफ रहेगा और बारिश की संभावना बिल्कुल नहीं है। दिन का अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है, जबकि रात में तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। मुंबई में बारिश की कोई संभावना नहीं है, फिर भी ICC ने एहतियात के तौर पर एक रिजर्व डे रखा है।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11

भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती।

इंग्लैंड: फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, लियम डॉसन, जैमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर और आदिल रशीद।

Created On :   5 March 2026 12:04 PM IST

Tags

Next Story