T20 World Cup Prize Money: विजेता से लेकर सुपर-8 तक पहुंचने वाली टीमों की प्राइज मनी का हुआ खुलासा, जानें कितने मिलेंगे पैसे?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 अपने आखिरी पड़ाव पर आ गया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 8 मार्च को भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मैच खेला जाएगा। इस मैच में सिर्फ और सिर्फ ट्रॉफी ही नहीं बल्कि करोड़ों रुपए का विनिंग प्राइज मनी भी मिलेगा। इस बार आईसीसी टूर्नामेंट की प्राइज मनी का रिकॉर्ड स्तर और ज्यादा बढ़ा है। इससे सभी ही टीमों को बहुत ही ज्यादा फायदा मिलने वाला है।
कितनी है इस बार की प्राइज मनी?
आईसीसी ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए कुल 13.5 मिलियन डॉलर यानी लगभग 120 करोड़ रुपए से ज्यादा विनिंग प्राइज मनी दिया जाएगा। ये साल 2024 के मुकाबले करीब 20 प्रतिशत तक ज्यादा है। भारत और श्रीलंका में आयोजित इस टूर्नामेंट को लेकर प्रसारण और स्पॉन्सरशिप से भी अच्छी कमाई हुई थी। जिसके चलते प्राइज पूल भी बढ़ा है।
यह भी पढ़े -टी20 वर्ल्ड कप वरुण चक्रवर्ती की 'मिस्ट्री' फीकी पड़ी, क्या कुलदीप यादव को मिलेगा फाइनल में मौका?
किसको मिलेगा ज्यादा बड़ा प्राइज?
जानकारी के मुताबिक, टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने वाली टीम को 3 मिलियन डॉलर यानी लगभग 27.48 करोड़ रुपये मिलेंगे। वहीं फाइनल हारने वाली टीम को खाली हाथ नहीं जाने दिया जाएगा। उपविजेता टीम को 1.6 मिलियन डॉलर यानी करीब 14.65 करोड़ रुपये की प्राइज मनी दी जाएगी। जिससे ये साफ तय होता है कि भले ही भारत जीते या न्यूजीलैंड, दोनों टीमों के खाते में करोड़ों रुपये की इनामी राशि जाएगी।
यह भी पढ़े -टी20 वर्ल्ड कप आखिरी बार 2021 में न्यूजीलैंड से खेली थी टीम इंडिया, ये 4 खिलाड़ी थे प्लेइंग इलेवन का हिस्सा
सुपर-8 टीमों के लिए भी फायदा
आईसीसी की तरफ से इस बार सिर्फ फाइनलिस्ट ही नहीं बल्कि बाकी टीमों के लिए भी अच्छा इनाम तय किया गया है। सेमीफाइनल में हारने वाली दोनों टीमों को 7.24 करोड़ रुपये तक मिलेंगे। वहीं सुपर-8 में पहुंचने वाली टीमों को भी अच्छी खासी राशि दी जाएगी इन टीमों को करीब 3.48 करोड़ रुपए मिलेंगे।
इन टीमों को भी मिलेगी राशि
टी20 वर्ल्ड कप में कुल 20 टीमों ने हिस्सा लिया था। जो टीमें ग्रुप स्टेज से आगे नहीं बढ़ पाई थीं, उन्हें भी खाली हाथ नहीं लौटना पड़ेगा। ऐसी टीमों को करीब 2.29 करोड़ रुपये तक दिए जाएंगे।
Created On :   7 March 2026 2:26 PM IST












