ऐश्वर्य ने स्वर्ण जीतकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत 10 स्वर्ण के साथ शीर्ष पर

Aishwarya made a world record by winning gold, India on top with 10 gold
ऐश्वर्य ने स्वर्ण जीतकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत 10 स्वर्ण के साथ शीर्ष पर
ऐश्वर्य ने स्वर्ण जीतकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत 10 स्वर्ण के साथ शीर्ष पर
हाईलाइट
  • ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने 459.3 अंक के साथ किया जूनियर वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम
  • टूर्नामेंट में भारत ने 10 स्वर्ण
  • 9 रजत और 5 कांस्य पदक सहित कुल 24 पदक जीते
  • भारत ने इस साल 8 ISSF टूर्नामेंट में से 4 में पदक तालिका में शीर्ष स्थान किया है हासिल

डिजिटल डेस्क। जर्मनी के सुल में चल रहे अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (आईएसएसएफ) जूनियर वर्ल्ड कप के अंतिम और सांतवे दिन ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने स्वर्ण पदक जीता। साथ ही ऐश्वर्य ने पुरुषों की राइफल थ्री पोजीशन स्पर्धा में जूनियर वर्ल्ड रिकॉर्ड भी कायम किया है। बता दें कि, इस टूर्नामेंट में भारत ने 10 स्वर्ण, 9 रजत और 5 कांस्य पदक सहित कुल 24 पदक जीते। वहीं चीन 8 स्वर्ण, 8 रजत और 8 कांस्य पदक के साथ दूसरे स्थान पर है। 

ऐश्वर्य मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के रहने वाले हैं। ऐश्वर्य ने टूर्नामेंट में क्वालिफिकेशन में 120 शूट्स में 1171 अंकों के साथ चौथा स्थान प्राप्त किया। उसके बाद फाइनल राउंड में 459.3 अंक के साथ जूनियर वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम किया। साथ ही अंतिम दिन ईशा सिंह और गौरव राणा ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम जूनियर स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। बता दें कि भारत ने इस साल 8 ISSF टूर्नामेंट में से 4 में पदक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया है।

Created On :   20 July 2019 12:45 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story