बबीता ने किया पुलिस स्टेशन का दौरा, बांटा खाना

Babita visits police station, distributes food
बबीता ने किया पुलिस स्टेशन का दौरा, बांटा खाना
बबीता ने किया पुलिस स्टेशन का दौरा, बांटा खाना

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता महिला पहलवान और राजनेता बबीता फोगाट ने मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी के बाहरी इलाके नजफगढ़ के उस पुलिस स्टेशन का दौरा किया जहां महिला अधिकारी अपनी जिम्मेदीरा निभाते हुए कोरोनावायरस से बचने के लिए मास्क बनाने का काम भी कर रही हैं। बबीता उन महिला अधिकारियों का काम देख रही थीं और जब अन्य अधिकारियों ने बबीता का परिचय महिला अधिकारियों से कराना चाहा तो बबीता ने यह कहते मना कर दिया कि उनका काम प्रभावित होगा।

इसके बाद बबीता ने अधिकारियों से पूछा कि क्या वो स्थानीय मोहल्ले में जरूरी लोगों को खाना नहीं बांट रहे हैं जैसा वो हमेशा करते हैं। इसके बाद अधिकारी ने खाने का वितरण किया और जिसमें बबीता ने भी हाथ बंटाया। पश्चिम जोन की संयुक्त आयुक्त शालीनी सिंह ने आईएएनएस को बताया, हां, बबीता ने स्टेशन का दौरा किया। वह यहां लंबे समय तक रहीं और उनके दौरे से निश्चित तौर पर उन लोगों का उत्साह बढ़ा जो यहां कोरोनावायरस से लड़ाई लड़ रहे हैं।

 

Created On :   21 April 2020 7:01 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story