ओलम्पिक की तारीखों में बदलाव संभव : सेबास्टियन कोए

Changes in Olympic dates possible: Sebastian Coe
ओलम्पिक की तारीखों में बदलाव संभव : सेबास्टियन कोए
ओलम्पिक की तारीखों में बदलाव संभव : सेबास्टियन कोए
हाईलाइट
  • ओलम्पिक की तारीखों में बदलाव संभव : सेबास्टियन कोए

डिजिटल डेस्क, लंदन। विश्व एथलेटिक्स के अध्यक्ष सेबास्टियन कोए ने कहा है कि अगर जरूरत पड़ी तो टोक्यो ओलम्पिक-2020 की तारीखों में बदलाव किया जा सकता है, लेकिन इस समय फैली भयंकर बीमारी कोरोनावायरस के कारण यह सवाल उठ रहा है कि क्या आयोजक तय तारीखों के साथ ही जाएंगे या नहीं।

कोए ने बीबीसी की रिपोर्ट के हवाले से लिखा, चार महीने बचे हैं, इसलिए जब जरूरत नहीं तब शीघ्र फैसला नहीं करना चाहिए। अगर आपको तारीखों में बदलाव करना पड़ा तो करना पड़ेगा। यह संभव है। कुछ भी संभव है। कोए ने हालांकि कहा कि ओलम्पिक की तारीखों में बदलाव काफी मुश्किल है क्योंकि इसका अन्य खेल टूर्नामेंट्स पर असर पड़ेगा।

उन्होंने कहा, इवेंट्स हर घंटे में बदल रहे हैं, लेकिन यह ऐसा फैसला नहीं है जो इस समय लिया जाए। यह आसान लगता है लेकिन एथलेटिक्स की विश्व चैम्पियनशिप होनी है, फुटबाल में यूरो एक साल के लिए बढ़ गया है।

उन्होंने कहा, स्पोटर्स कैलेंडर अलग तरह की चीज है और एक साल से दूसरे साल जाना आसान नहीं है। इस समय यह कहना कि सब कुछ बदल गया है बकवास होगा। पूरा विश्व स्पष्टता चाहता, हम किसी से अलग नहीं है।

उन्होंने कहा, हमने तीन डायमंड लीग की बैठक रद्द की हैं, लेकिन इसलिए नहीं कि हमें यह फैसला लेना था। हर कोई इस बात को मानता है कि वातावरण में बदलाव होता है। हमें सावधान रहना होगा।

 

Created On :   19 March 2020 1:01 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story