मॉडल को घर बुलाने के मामले में चेल्सी के फुटबॉलर हडसन ओडोई गिरफ्तार : रिपोर्ट

Chelsea footballer Hudson Odoi arrested for calling model home: report
मॉडल को घर बुलाने के मामले में चेल्सी के फुटबॉलर हडसन ओडोई गिरफ्तार : रिपोर्ट
मॉडल को घर बुलाने के मामले में चेल्सी के फुटबॉलर हडसन ओडोई गिरफ्तार : रिपोर्ट

डिजिटल डेस्क, लंदन। इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) के क्लब चेल्सी के फुटबॉलर कैलम हडसन ओडोई को सोमवार सुबह पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया। स्थानीय मीडिया में इसकी जानकारी दी गई है। पुलिस ने हडसन को वेस्ट लंदन में उनके घर से उन्हें हिरासत में ले लिया। हडसन पर एक महिला मॉडल को लॉकडाउन के दौरान अपने घर में बुलाने का आरोप है। उन पर लॉकडाउन के दौरान सामाजिक दूरी का उल्लंघन करने का आरोप भी है।

हडसन ने महिला को उनके घर आने के लिए कहा था और फुटबॉलर ने इसके लिए उन्हें एक कार भी भेजी थी। द सन ने पुलिस के हवाले से कहा, पुलिस और लंदन एम्बुलेंस को रविवार तड़के तीन बजकर 53 मिनट पर एक अज्ञात महिला के बारे में जानकारी दी गई। हडसन कोरोनावायरस से पॉजिटिव पाए जाने वाले इंग्लैंड के पहले फुटबालर हैं। बाद में उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा था कि पॉजिटिव होने के कुछ दिनों के बाद ही इससे ठीक हो गए हैं।

 

Created On :   18 May 2020 4:00 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story