आंध्र में हॉकी खिलाड़ियों ने अभ्यास शुरू किया

Hockey players start practice in Andhra
आंध्र में हॉकी खिलाड़ियों ने अभ्यास शुरू किया
आंध्र में हॉकी खिलाड़ियों ने अभ्यास शुरू किया
हाईलाइट
  • आंध्र में हॉकी खिलाड़ियों ने अभ्यास शुरू किया

डिजिटल डेस्क, विशाखापट्टनम। आंध्र प्रदेश में 48 हॉकी खिलाड़ियों ने गुरुवार से सीमित दायरे में रहते हुए अभ्यास शुरू कर दिया। ये खिलाड़ी कोरोना वायरस को लेकर गृह मंत्रालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए अभ्यास कर रहे हैं।

ये खिलाड़ी 18 साल के आयु वर्ग के हैं और ये हॉकी इंडिया नेशनल चैम्पियनशिप के तहत होने वाले टूर्नामेंट की तैयारी में जुटे हैं। आंध्र प्रदेश हॉकी संघ के अध्यक्ष जी. हर्ष वर्धन ने इसकी जानकारी दी। वर्धन ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि आने वाले सप्ताह में अधिक से अधिक खिलाड़ी अभ्यास के लिए पहुंचेंगे।

 

Created On :   5 Nov 2020 12:01 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story