उम्मीद है कि ओलम्पिक बदले हुए कार्यक्रम पर होगा : बाइल्स

It is expected that the Olympics will be on the changed schedule: Biles
उम्मीद है कि ओलम्पिक बदले हुए कार्यक्रम पर होगा : बाइल्स
उम्मीद है कि ओलम्पिक बदले हुए कार्यक्रम पर होगा : बाइल्स

डिजिटल डेस्क, न्यूयार्क। अमेरिका की जिमनास्ट सिमोने बाइल्स को उम्मीद है कि अगले साल होने वाले ओलम्पिक खेल अपने समय पर आयोजित किए जाएंगे। टोक्यो ओलम्पिक का आयोजन इसी साल होना था लेकिन कोविड-19 के कारण इन खेलों को 2021 तक के लिए टाल दिया गया है। बाइल्स का बयान अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) अध्यक्ष थॉमस बाक के उस बयान के बाद आया है जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर नए कार्यक्रम में ओलम्पिक नहीं हो पाते हैं तो फिर इन्हें रद्द करना होगा।

बाइल्स ने ईएसपीएनएनडब्ल्यू पोडकास्ट पर कहा, मुझे नहीं पता कि मैं क्यू करूंगी। इसलिए मैं सबकुछ अच्छा हो इस बात की उम्मीद करूंगी। यह शायद मतलबी कारण हो लेकिन पूरे विश्व के खिलाड़ियों के लिए यह सपना है। ओलम्पिक खेलों का आयोजन अब 23 जुलाई से आठ अगस्त के बीच टोक्यो में होगा।

 

Created On :   29 May 2020 10:31 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story